ImranJalna

Islamic Knowledge, Quran, Hadith, Duas and Practical Guides for Everyday Muslim Life

जालना में ईद-ए-मिलादुन्नबी की धूम, जुलूस-ए-मोहम्मदी से गूंजा शहर

img-20240919-wa00574268948603953417959
कंप्यूटर द्वारा तैयार हिंदी ऑडियो

Celebration of Eid-e-Miladunnabi in Jalna, city

जालना: जालना शहर में ईद-ए-मिलादुन्नबी के उपलक्ष्य में निकाले गए जुलूस ए मोहम्मदी में जश्न और उत्साह के साथ ही सामाजिक एकता और भाईचारे का अद्भुत संगम देखने को मिला. शहर की गलियों और चौराहों पर इस्लामी झंडे लहरा रहे थे और हवा में “नारा-ए-तकबीर अल्लाहू अकबर” की गूंज थी. यह नजारा देखकर ऐसा लग रहा था मानो पूरा शहर एक साथ मिलकर ईद की खुशियों में शामिल हुआ.

जुलूस की भव्यता और आकर्षण:

जुलूस-ए-मोहम्मदी की शुरुआत मंगल बाजार स्थित गुलजार मस्जिद से दोपहर ढाई बजे हुई. इस जुलूस में शामिल होने के लिए लोग दूर-दूर से आए थे. जुलूस में शामिल विभिन्न झांकियों ने सभी का मन मोह लिया. विशेष रथ पर सवार जुलूस कमेटी के पदाधिकारियों का जगह-जगह स्वागत किया गया.

सामाजिक एकता, भाईचारा और उत्साह का अनूठा संगम :

जुलूस में शामिल सैकड़ों अकीदतमंदों के चेहरों पर उत्साह साफ झलक रहा था. वे इस्लामी झंडे लहरा रहे थे और पूरे जोश के साथ मजहबी नारे लगा रहे थे. “नारा-ए-तकबीर अल्लाहू अकबर” के नारों से पूरा शहर गूंज उठा. लाउडस्पीकर पर नाथ शरीफ की पाठ ने वातावरण को और भी सुहाना बना दिया था.

एकता और भाईचारे का संदेश:

इस बार ईद ए मिलादुन्नबी और गणेश उत्सव एक साथ होने के कारण प्रशासन के अनुरोध पर जुलूस कमेटी ने जुलूस-ए-मोहम्मदी को सोमवार के बजाय गुरुवार को निकालने का फैसला किया. यह कदम दोनों समुदायों के बीच सौहार्द और भाईचारे को बढ़ावा देने वाला एक सराहनीय उदाहरण है. जुलूस में शामिल लोगों के हाथों में हरे और नारंगी झंडों के साथ-साथ तिरंगा भी लहरा रहा था. जुलूस का जगह जगह पर विविध धर्म और सामाजिक संगठनों द्वारा भी स्वागत किया गया. जुलूस का जगह-जगह स्वागत कर लोगों को शरबत, पानी, हलवा, मुजाफेर बर्फी का वितरण किया गया. जुलूस में विविध संगठनों की उपस्थिति रही.

दोपहर 2.30 बजे जुलूस गुलजार मस्जिद मंगल बाजार से निकला तथा चौक मस्जिद, काद्राबाद, सराफा, फुल बाजार, सुभाष रोड, मोती मस्जिद, सिंधी बाजार, मामा चौक, होते हुए गरीब शाह बाजार पहुंचा. जुलूस कमेटी के सदर महमूद पहलवान कुरैशी, पेश इमाम मौलाना गुलाम जिलानी मिस्बाही, मुनव्वर खान लाला, सहित अन्य पदाधिकारियों का जगह जगह स्वागत किया गया. शाम को गरीब शाह बाजार में दरगाह पर जुलूस का समापन दुआ के साथ किया गया.

Stay connectedFollow Namaz Timings & Islamic Updates on WhatsApp for daily Namaz times, Islamic dates and Muslim-world news.
Follow on WhatsApp

नारों से गूंजी स्टील सिटी

जुलूस के दौरान अकीदतमदों ने नारे लगाए, जिनमें नहीं छोड़ेंगे नहीं छोड़ेंगे नबी का दामन नहीं छोड़ेंगे, नारा ए-तकबीर अल्लाहु अकबर, नारा ए रिसालत या रसुल अल्लाह, पत्ती-पत्ती फुल फुल या रसूल या रसूल, चमन चमन कली कली या अली या अली, गुलाम है गुलाम है नबी के गुलाम है इन नारों से संपूर्ण स्टील सिटी गुंज उठी. जुलूस के दौरान लाउडस्पीकर पर नाथ शरीफ भी पढ़ी गई.

शहर के अलग अलग इलाकों से निकली रैलियां मुख्य जुलूस में हुई शामिल

जुलूस ए मोहम्मदी में भाग लेने के लिए जालना शहर के विविध इलाकों, गली, मोहल्ले के लोगों ने अपने अपने इलाके से रैली निकालकर मुख्य जुलूस में शिरकत की. काद्राबाद, नेहरू रोड, फुल बाजार के पास बड़ी संख्या में लोग जुलूस में शामिल हुए तथा इस्लाम के नारों को बुलंद किया. इस समय अकीदतमंदो के हाथ में हरे और नारंगी झंडों के साथ ही भारतीय तिरंगा भी लहलहा रहा था.

सुरक्षा और व्यवस्था:

जुलूस के दौरान पुलिस ने कड़ा बंदोबस्त रखा, जिससे शांतिपूर्ण माहौल बना रहा. पुलिस और प्रशासन के सहयोग से जुलूस बिना किसी बाधा के संपन्न हुआ. यह आयोजन जालना शहर की गंगा-जमुनी तहजीब और विभिन्न धर्मों के लोगों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंधों का एक सुंदर उदाहरण प्रस्तुत करता है.

Quran recitation, duas & Islamic history — every day
Follow Ruhani Dua on Facebook for short videos and reminders. / रूहानी दुआ को Facebook पर Follow करें।
Follow Ruhani Dua

Discover more from ImranJalna

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

author avatar
ImranJalna Desk
The ImranJalna Desk publishes Islamic knowledge and news in English, Hindi and Urdu, with Quran and Hadith references checked against recognised sources and published under our editorial policy.

Leave a Reply