ImranJalna

Islamic Knowledge, Quran, Hadith, Duas and Practical Guides for Everyday Muslim Life

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी और इस्लाहे मुआशरा कॉन्फ्रेंस: गुलजार मस्जिद में होगा पैगंबर मुहम्मद (सअ) के जन्मदिन का जश्न

img-20241001-wa00595721584715692297855
कंप्यूटर द्वारा तैयार हिंदी ऑडियो

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी और इस्लाहे मुआशरा कॉन्फ्रेंस:
गुलजार मस्जिद में होगा पैगंबर मुहम्मद (सअ) के जन्मदिन का जश्न

Jashn-e-Eid Miladunnabi and Islahe Muashra Conference:
Prophet Muhammad’s (PBUH) birthday will be celebrated at Gulzar Mosque

जालना: अल्लाह के आखरी पैगंबर हजरत मोहम्मद (सअ) के जन्मदिन के मुबारक मौके पर जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी मनाने के लिए मंगल बाजार स्थित गुलजार मस्जिद में 4 अक्टूबर, शुक्रवार को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इस्लाहे मुआशरा कॉन्फ्रेंस के साथ इस्लामिक शिक्षा और समाज सुधार पर भी चर्चा होगी.

इस कार्यक्रम में नासिक से मुफ्ती सैयद मोहम्मद आसिफ इकबाल, मुफ्ती अब्दुल हमीद और नातखान सैयद अहमद रज़ा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे. कार्यक्रम का आयोजन मौलाना ज़ियाउर्रहमान की निज़ामत, गुलजार मस्जिद के सदर महमूद पहलवान की हिमायत और गुलजार मस्जिद के पेश-इमाम मौलाना गुलाम जिलानी मिस्बाही की निगरानी में होगा.

Stay connectedFollow Namaz Timings & Islamic Updates on WhatsApp for daily Namaz times, Islamic dates and Muslim-world news.
Follow on WhatsApp

इस अवसर पर मुफ्ती गुलाम नबी, हाफिज मोहम्मद रिजवान कादरी, मौलाना दिलावर हुसैन, हाफिज सैय्यद अनवर, हाफिज सय्यद फैय्याज़ अहमद, मौलाना मंजूर आलम, हाफिज व कारी फैय्याज़ अहमद, हाफिज सय्यद ज़मीर, अज़ीमुद्दीन, मौलाना नौशाद रजा, सैयद जुनैद, अहमद पहलवान कुरैशी सहित कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहेंगी.
नौजवान-ए-अहले सुन्नत ने तमाम आशिके रसूल से इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित रहने का आह्वान किया है.

Quran recitation, duas & Islamic history — every day
Follow Ruhani Dua on Facebook for short videos and reminders. / रूहानी दुआ को Facebook पर Follow करें।
Follow Ruhani Dua

Discover more from ImranJalna

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

author avatar
ImranJalna Desk
The ImranJalna Desk publishes Islamic knowledge and news in English, Hindi and Urdu, with Quran and Hadith references checked against recognised sources and published under our editorial policy.

Leave a Reply