Advertisement

कुरान-ए-मुकद्दस हमें रहमते इलाही पर खुशी मनाने का हुक्म देता है

img-20240823-wa00924508831716299372852

गुलज़ार मस्जिद में ईद-ए-मिलादुन्नबी पर मौलाना मिस्बाही ने की तकरीर

जालना: अल्लाह ने कुरान शरीफ में हमें मुबारक दिनों को याद रखने का हुक्म दिया है. दूसरे दिनों की तुलना में अल्लाह के करीब सबसे पाक दिन पैगंबर हजरत मोहम्मद (सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम) का यौमे मिलाद है, क्योंकि बाकी सभी दिन इसी दिन (यौमे मिलाद) की वजह से बरकत पाते हैं।.पवित्र कुरान हमें ईश्वरीय कृपा पर खुशी मनाने का आदेश देता है. कुरान करीम ही पैगंबर-ए-इस्लाम को पूरी दुनिया के लिए ईश्वरीय कृपा बताता है. इस लिहाज से जश्न-ए-विलादत मनाना असल में कुरानी हुक्म पर अमल करना है.हाँ, जश्न-ए-विलादत में कोई ऐसा काम न करें जो दीन (धर्म), शरीयत और इस्लाम की असल रूह के खिलाफ हो.

उपरोक्त बात गुलज़ार मस्जिद के पेश इमाम मौलाना गुलाम जिलानी मिस्बाही ने कही. वे जुमा की नमाज़ से पहले ईद-ए-मिलादुन्नबी पर मार्गदर्शन कर रहे थे.
मौलाना ने कहा कि, कुरान और हदीस के हवाले से अपनी बात रखते हुए कहा कि, कुरान-ए-मुकद्दस हमें रहमत-ए-इलाही पर ख़ुशी मनाने का हुक्म देता है. उन्होंने कहा कि, तिर्मिज़ी शरीफ की हदीस में है कि पीर (सोमवार) के दिन हुज़ूर रोज़ेदार थे, जब उनसे रोज़ा रखने का कारण पूछा गया तो उन्होंने फ़रमाया कि, आज के दिन मैं पैदा हुआ. एक और हदीस में है कि मस्जिद-ए-नबवी में सहाबा सरकार का मिलाद पढ़ रहे थे. सरकार (पैगंबर मोहंमद सअ)ने पूछा क्या कर रहे हो? अर्ज़ किया कि आपकी आमद (पैदाइश) पर अल्लाह का शुक्र अदा कर रहा हूँ. सरकार ने फ़रमाया कि जिब्रील ने ख़बर दी है कि तुम्हारे इस अमल को अल्लाह पसंद भी करता है और आसमान पर तुम्हारे इस जलसे की चर्चा हो रही है.

मौलाना ने आगे कहा कि, ईद-ए-मिलादुन्नबी के दिन सदक़ा-ख़ैरात करना, रोज़ा रखना, कुरान पाक की तिलावत के साथ ही ज़्यादा से ज़्यादा नफ्ल इबादत करनी चाहिए. इस दिन हमें मिस्कीनों, यतीमों, विधवाओं और अन्य ज़रूरतमंदों की ज़रूरतें पूरी करनी चाहिए। इस दिन दुकान, मकान, गली-कूचे, बाज़ारों की सजावट और रोशनी करके, नियाज़ का खाना तथा अन्य सदक़ात-ए-नवाफ़िल करते हुए ख़ुद को ईद-ए-मिलादुन्नबी की ख़ुशियों में शामिल करना चाहिए.
मौलाना जिलानी ने कहा कि इन कामों के लिए लोगों से ज़बरदस्ती चंदा वसूलना और बिजली की चोरी करना किसी भी सूरत में जायज़ नहीं है
. हमें इस बात का पूरा ध्यान रखना चाहिए कि हमारी वजह से किसी को भी परेशानी न हो. जुलूस-ए-मोहम्मदी में शामिल होने वाले इस बात का पूरा ध्यान रखें कि किसी को कोई परेशानी न हो.

गलतबयानबाजी करने वालों के विरुद्ध कडे कानून बनाने की जरुरत

मौलाना मिस्बाही ने कहा कि, पैगंबर मोहम्मद (सअ) पूरी कायनात के लिए रहमत बनाकर भेजे गए हैं. मुसलमानों की ज़िम्मेदारी है कि उनके संदेश को सभी लोगों तक पहुँचायें. उन्होंने कहा कि, कुछ लोग जैसे रामगिरी महाराज, नितेश राणे आदि अपने निजी स्वार्थ के लिए ग़लतबयानी कर विवाद खड़ा कर रहे हैं और मुसलमानाें की भावनाएं दुखा रहे है. भारत सरकार और राज्य सरकार को चाहिए कि कड़े क़ानून बनाए तथा इस तरह की हरकत करने वालों के लिए कड़ी से कड़ी सज़ा का प्रावधान हो. उन्होंने रामगिरी महाराज को तत्काल गिरफ़्तार करने की माँग भी की.

तहफ़्फ़ुज़-ए-नामुस-ए-रिसालत बिल पास कराने की भी माँग

इस समय उन्होंने राज्य विधानसभा में तहफ़्फ़ुज़-ए-नामुस-ए-रिसालत बिल पास कराने की भी माँग की। साथ ही तमाम बिरादराने वतन और दुनिया की हर कम्युनिटी से पैगंबर इस्लाम रहमतुल्लिल आलमीन की सीरत (ज़िंदगी) अच्छी नियत और साफ़ इरादे के साथ पढ़ने की गुज़ारिश भी की. उन्होंने कहा कि, बेशक पैगंबर मोहम्मद (सअ) की सीरत (ज़िंदगी) में हर तरफ़ अमन, शांति, आफ़ियत, सादगी, सफ़ाई, सच्चाई की चमक नज़र आएगी.

  • ईद मिलादुन्नबी मनाना कुरान के आदेशों का पालन है।
  • जश्न में ऐसा कोई काम नहीं होना चाहिए जो धर्म के खिलाफ हो।
  • इस दिन ज्यादा से ज्यादा नेक काम करने चाहिए।
  • गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए।
  • जबरदस्ती चंदा वसूलना और बिजली चोरी करना गलत है।
  • जुलूस में शामिल होने वालों को ध्यान रखना चाहिए कि किसी को परेशानी न हो।
  • सरकार को गलत बयानी करने वालों के खिलाफ कड़े कानून बनाने चाहिए।
  • रामगिरी महाराज को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।
  • राज्य विधानसभा में’तहफ्फुज-ए-नामुस-ए-रिसालत’ बिल पास कराया जाए।
  • सभी लोगों से पैगंबर मोहम्मद (सअ) की जिंदगी के बारे में पढ़ने का अनुरोध किया गया है।

The Holy Quran commands us to celebrate divine blessings

Maulana Misbahi delivers a speech on Eid-e-Miladunnabi at Gulzar Masjid

Jalna: Allah has commanded us in the Holy Quran to remember the blessed days. The most sacred day closest to Allah, compared to other days, is the birthday of Prophet Muhammad (peace be upon him), as all other days receive blessings because of this day (the birthday). The Holy Quran commands us to rejoice in divine blessings. The Quran itself describes the Prophet of Islam as a divine blessing for the entire world. In this sense, celebrating the birth anniversary is actually acting upon the Quranic command. Yes, do not do anything in the celebration of the birth anniversary that is against the religion (Deen), Shariah, and the true spirit of Islam.

The above statement was made by Maulana Ghulam Jilani Misbahi, the Imam of Gulzar Masjid. He was providing guidance on Eid-e-Miladunnabi before the Friday prayers.

The Maulana said, quoting the Quran and Hadith, that the Holy Quran commands us to rejoice in divine mercy. He said that it is mentioned in the Hadith of Tirmidhi Sharif that the Prophet (peace be upon him) was fasting on Monday, and when asked about the reason for fasting, he said that he was born on this day. In another Hadith, it is mentioned that the companions were reciting the Prophet’s birth anniversary in Masjid-e-Nabawi. The Prophet (peace be upon him) asked what they were doing. They replied that they were expressing gratitude to Allah for his arrival (birth). The Prophet said that Jibril had informed him that Allah likes this act and that there is a discussion about this gathering in the heavens.

The Maulana further said that on the day of Eid-e-Miladunnabi, one should give charity, fast, recite the Holy Quran, and perform as many optional prayers as possible. On this day, we should fulfill the needs of the poor, orphans, widows, and other needy people. We should participate in the joys of Eid-e-Miladunnabi by decorating and illuminating shops, houses, streets, and markets, offering food, and performing other acts of charity.
Maulana Jilani said that it is not permissible in any way to forcibly collect donations from people or steal electricity for these purposes. We should take full care that no one is inconvenienced because of us. Those participating in the procession of Mohammad (peace be upon him) should take full care that no one is inconvenienced.

  • Need to enact strict laws against those spreading misinformation
    Maulana Misbahi said that Prophet Muhammad (peace be upon him) was sent as a mercy for the entire universe. It is the responsibility of Muslims to convey his message to all people. He said that some people like Ramgiri Maharaj, Nitesh Rane, etc., are creating controversies and hurting the sentiments of Muslims by spreading misinformation for their personal interests. The Government of India and the state government should enact strict laws and provide for the strictest punishment for those who engage in such acts. He also demanded the immediate arrest of Ramgiri Maharaj.
  • Demand to pass the Tahfuz-e-Namus-e-Risalat Bill
    At this time, he also demanded the passage of the Tahfuz-e-Namus-e-Risalat Bill in the state assembly. He also requested all fellow citizens and every community in the world to read the life (Seerat) of the Prophet of Islam, Rahmatul-lil-Alameen, with good intentions and a clear purpose. He said that surely, in the life (Seerat) of Prophet Muhammad (peace be upon him), one will find the radiance of peace, tranquility, well-being, simplicity, cleanliness, and truthfulness everywhere.
  • Eid Milad un Nabi is celebrated according to the Quranic commands.
  • No act against religion should be done in the celebration.
  • More good deeds should be done on this day.
  • Help the poor and needy.
  • Forcibly collecting donations and stealing electricity is wrong.
  • Those participating in the procession should ensure no one is inconvenienced.
  • The government should make strict laws against those spreading misinformation.
  • Ramgiri Maharaj should be arrested immediately.
  • The Tahfuz-e-Namus-e-Risalat Bill should be passed in the state assembly.
  • Everyone is requested to read about the life of Prophet Muhammad (PBUH).

Maulana Ghulam Jilani Misbahi

Discover more from Nayi Soch News-e-Hub

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from Nayi Soch News-e-Hub

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading