Shab-e-Barat 2025 date in India: When is Shab-e-Barat in 2025, know why this night is special for Muslims
शब-ए-बारात 2025 तारीख भारत में (शब-ए-बारात कब है 2025): शब-ए-बारात इस्लामी कैलेंडर के आठवें महीने शाबान की 15वीं रात होती है. इस्लाम में इस रात का बहुत महत्व होता है. इस रात मुसलमान नमाज़ पढ़ते हैं और अपने बुज़ुर्गों की क़ब्र पर जाकर उनके लिए दुआ करते हैं. यह रात इबादत, रहमत, फ़ज़ीलत और मग़फ़िरत की रात मानी जाती है. इस दिन मुसलमान अल्लाह से अपने गुनाहों की माफ़ी मांगते हैं. कहा जाता है कि इस एक रात की इबादत का सवाब 83 साल 4 महीने की इबादत के बराबर मिलता है.जानिए 2025 में शब-ए-बारात कब है.

शब-ए-बारात कब है 2025 (Shab E Barat Kab Hai 2025)
इस साल शब-ए-बारात की रात 13 फरवरी से 14 फरवरी 2025 तक रहेगी। मुस्लिम धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस रात फ़रिश्ते धरती पर उतरते हैं और रहमतों की बारिश होती है। मान्यता है कि इस रात अल्लाह अपने बंदों की हर दुआ क़ुबूल करते हैं।

शब-ए-बारात की फ़ज़ीलत (Shab E Barat Ki Fazilat)
इस्लाम में यह मुबारक रात बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। कहते हैं कि इस रात की गई दुआएं अल्लाह तुरंत सुन लेते हैं. इसलिए, मुस्लिम समुदाय के लोग पूरी रात जागकर नमाज़ पढ़ते हैं, क़ुरान का पाठ करते हैं और ज़रूरतमंदों की मदद करते हैं. माना जाता है कि शब-ए-बारात की रात पिछले साल के कर्मों का हिसाब-किताब तैयार करने और आने वाले साल की तक़दीर तय करने वाली रात होती है. इसीलिए, मुसलमान न सिर्फ़ अपने गुनाहों की माफ़ी मांगते हैं, बल्कि अपने पूर्वजों की मग़फ़िरत के लिए भी दुआ करते हैं. इस दिन क़ब्रिस्तान जाकर क़ब्र के सामने फातिहा पढ़ने की परंपरा भी निभाई जाती है.

shab-e-baaraat 2025 taareekh bhaarat mein: shab-e-baaraat kab hai 2025 mein, jaanie musalamaanon ke lie kyon khaas hotee hai yah raat
*शब-ए-बारात के दिन क्या करते हैं? (How To Celebrate Shab E Barat)
- – इस रात विशेष नफ़्ल नमाज़ें** अदा की जाती हैं.
- – यह रात अल्लाह से गुनाहों की माफ़ी मांगने के लिए सबसे ख़ास मानी जाती है.
- – मुसलमान दुआ में अपने और परिवार के लिए अल्लाह से रहमत और बरकत की प्रार्थना करते हैं.
- – कई लोग अपनों की क़ब्र पर जाकर मग़फ़िरत की दुआ करते हैं.
- – कुछ लोग इस दिन रोज़ा भी रखते हैं.
- – ज़रूरतमंदों को खाना खिलाना, गरीबों की मदद करना और ज़कात देना इस दिन का विशेष महत्व है.

*शब-ए-बारात क्यों मनाते हैं? (Why Muslims Celebrate Shab E Barat)
- – शिया मुसलमानों के अनुसार, इस दिन उनके 12वें इमाम मुहम्मद अल-महदी का जन्म हुआ था.
- – कुछ मान्यताओं के अनुसार, 15वीं शाबानको अल्लाह ने हज़रत नूह की किश्ती को भयंकर बाढ़ से बचाया था.
- – सुन्नी मुसलमान मानते हैं कि इस रात अल्लाह जहन्नम में सज़ा पा रहे लोगों को मुक्त करते हैं.
- – यह भी मान्यता है कि पैग़म्बर मुहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) ने इस रात क़ब्रिस्तान जाकर अपने परिवार के लिए दुआ की थी.
शब-ए-बारात की रातमुसलमानों के लिए आध्यात्मिक शुद्धि, माफ़ी और रहमत की रात होती है. इस रात इबादत करना, दुआ मांगना और नेक काम करना बहुत सवाब का काम माना जाता है.

Discover more from Nayi Soch News-e-Hub
Subscribe to get the latest posts sent to your email.































































































Leave a Reply