* खादीमीन हुज्जाज हज कमेटी का पहला प्रशिक्षण शिविर संपन्न
जालना: हज के लिए चुना जाना हर मुसलमान के लिए खुशकिस्मती की बात है. इसलिए सबसे पहले हज यात्री अल्लाह का शुक्र अदा करें की लाखों में से उन्हें हज के लिए चुना गया है. हज को जाने से पहले यात्री गुनाहों करना छोड दे, तौबा और इस्तिगफार करते हुए सभी से माफी तलब करें. हज को जाने से पहले सभी के हक और यदि कोई कर्ज लिया है तो उसकी अदायगी करें.

यह प्रतिपादन काजी ए शरीयत मुफ्ती अब्दुल रहमान ने किया. खादीमीन हुज्जाज हज कमेटी द्वारा गुरुवार को संपन्न हुए पहले प्रशिक्षण शिविर में वे हज यात्रियों का मार्गदर्शन कर रहे थे.
नरीमान नगर स्थित मस्जिद हमजा में सुबह १० बजे से शाम ५ बजे तक विविध दो सत्रों में संपन्न हुए इस शिविर में मुफ्ती अब्दुल रहमान के साथ ही रांजणी के मुफ्ती मोहम्मद ने भी हज यात्रियों का मार्गदर्शन किया.
मुफ्ती अब्दुल रहमान ने कहा कि, हज सिख कर करने का नाम है. हज के मुख्य पांच दिनों का बडा महत्व होता है इस दौरान कौन कौन से अरकान पूरे करने है इसके बारे में पूरी जानकारी हासिल करना जरूरी है.

इस समय मुफ्ती मोहम्मद ने उमराह और एहराम को लेकर विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए उमराह में किए जाने वाले चार कार्य और एहराम की पाबंदियों के बारे में बताया.
इस शिविर में हाजी राज मोहम्मद तांबोली ने हज यात्रा से जुड़ी तकनीकी जानकारी देते हुए दूसरी किश्त की बैंक स्लीप सभी को उपलब्ध कराई साथ ही वेटिंग लिस्ट और कौन सा सामान ले जा सकते है इसके बारे में बताया.

महाराष्ट्र राज्य हज कमेटी के सदस्य हाजी फिरोजलाला तांबोली की ओर से इस शिविर में शामिल हज यात्रियों को मौलाना नसीम मिफ्ताही द्वारा लिखित हज गाइड और रुमाल प्रदान की गई. इस शिविर में जिले भर से १६० हज यात्रियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.
इस अवसर पर खादीमीन हुज्जाज हज कमेटी के सदस्य अहमद बिन सईद चाऊस के साथ ही मोहम्मद इमरान, शकील गाजी, मुजाहेद बागवान, शेख रशीद, मोहम्मद अफजल, अब्दुल हमीद, शकील गाजी, सादिक पठान, मौलाना उमर, हाफिज मजहर, हाफिज अंसार, हाफिज रियाज, मोबीन खान, रियाज बागवान, हाफिज शफीक, मोहम्मद मुजम्मिल, सैयद अतीक, मौलाना असगर, खालेद चाऊस, मोहम्मद वसीम, हाफिज हारुन, हाफिज मुख्तार, बाबर अंसारी, सैयद असद आदि उपस्थित थे. Before Haj pilgrimage, pay everyone’s rights and debts – Mufti Abdul Rehman
Discover more from Nayi Soch News-e-Hub
Subscribe to get the latest posts sent to your email.











![Far Away Part 22 The Raid - Nayi Soch News-e-Hub Far Away [Part 22] – The Raid](https://imranjalna.com/wp-content/uploads/mcp-images/mcp-09c9131d4fe8.jpg)















![Female Scholarship In Islam A Living Legacy Part 1 - Nayi Soch News-e-Hub Female Scholarship In Islam: A Living Legacy [Part 1]](https://imranjalna.com/wp-content/uploads/mcp-images/mcp-14d8eddf7d99.jpg)




![Far Away Part 19 An Apple For Belly - Nayi Soch News-e-Hub Far Away [Part 19] – An Apple For Belly](https://imranjalna.com/wp-content/uploads/mcp-images/mcp-925a94580019.webp)




![Far Away Part 20 Among the Afghans - Nayi Soch News-e-Hub Far Away [Part 20] – Among the Afghans](https://imranjalna.com/wp-content/uploads/mcp-images/mcp-4264bb9f5dfa.jpg)


![Far Away Part 21 Opium - Nayi Soch News-e-Hub Far Away [Part 21] – Opium](https://imranjalna.com/wp-content/uploads/mcp-images/mcp-a4faff58bd1b.jpg)














Leave a Reply