* महिलाओं को बडी संख्या में उपस्थित रहने का आह्वान
जालना: जमात रजा ए मुस्तफा जालना शाखा द्वारा माहे रमजान के मौके पर जालना शहर में महिलाओं के लिए अजिमो शान इजतेमा बनाम जश्न ए इस्तकबाल ए रमजान व इस्लाहे मुआशरा कॉन्फ्रेंस का आयोजन २० मार्च सोमवार को सुबह ११.३० बजे से शाम ४ बजे तक पुराना जालना के दुखी नगर स्थित अक्सा फंक्शन हॉल में आयोजित किया गया है.
इज्तेमा में जालना जिले के साथ ही राज्य भर से आलेमात फाजीलात अपनी उपस्थिति दर्ज करवाकर महिलाओं का मार्गदर्शन करेगी.
मोहतरमा आलेमा फाजीला इस्मत नूरी (नांदेड), जवेरिया फातिमा (नांदेड), इशरत फातिमा रजविया (मुंबई), रुमाना फिरदौस (जालना) सहित अन्य प्रमुख वक्ता के रूप में उपस्थित रहकर महिलाओं को इस्लाम से संबंधित विविध विषयों को लेकर जरूरी जानकारी दी.

कॉन्फ्रेंस में माहे रमजान कैसे गुजारे, तरावीह के मसाइल, रोजे के मसाइल, नमाज़ की फ़ज़ीलत व अहमियत, ख्वातीन के लिए इल्म जरूरी क्यों? परदे के मसाइल, घरों में अमनो सुकून कैसे कायम करे आदि को लेकर मार्गदर्शन किया जाएगा.
कॉन्फ्रेंस में शहर के बुऱ्हाणनगर स्थित मदरसा अहले सुन्नत हसनिया लील बनात की छात्राएं भी उपस्थिति रहकर नात, तकरीर और तालीमी मुजाहिरा पेश करेगी.
इस उपक्रम को सफल बनाने के लिए मुफ्ती गुलाम नबी अमजदी, मौलाना अल्लाह बख्श अमजदी, मौलाना दिलावर, हाफिज हुसैन, सैयद कलीम रिजवी, असद रिजवी, मोहम्मद जावेद बागवान, कय्युम पठान, सय्यद ओवैस, रजा ग्रुप, ताजुश्शरिया फाउंडेशन के पदाधिकारी
ख्वातीन इस्लाम से परदे के एहतेमाम के साथ शिरकत करने का आह्वान जमात रजा ए मुस्तफा के पदाधिकारियो और सदस्यों ने किया है.

Discover more from Nayi Soch News-e-Hub
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




































































Leave a Reply