ImranJalna

Islamic Knowledge, Quran, Hadith and Duas in English, Hindi and Urdu.

मालेगांव में सालाना दो रोज़ा इस्लाही मजलिस का आयोजन, जालना जिले से बड़ी संख्या में शिरकत की अपील

images-2025-02-08t1325371579176269364515539
कंप्यूटर द्वारा तैयार हिंदी ऑडियो

Annual two-day Islahi Majlis organized in Malegaon, appeal for large number of participants from Jalna district

जालना: मालेगांव की मशहूर खानकाह रहमानिया के ज़ेरे एहतेमाम सालाना दो रोजा इस्लाही मजलिस  का आयोजन किया जा रहा है. यह रूहानी और इस्लाही मजलिस  शैख़े तरीकत हजरत मौलाना मोहम्मद उमरैन महफूज रहमानी साहब दामत बरकातहू (खलीफा हज़रत मौलाना शाह मोहम्मद वली रहमानी साहब नूरुल्लाह मरक़दह) की सरपरस्ती में संपन्न होगी.

इस बाबरकत मजलिस  में जालना शहर और जिले के लोगों से भी बड़ी तादाद में शिरकत की अपील की गई है. यह जानकारी जालना के मौलाना आरिफ रहमानी ने दी.

*मजलिस का कार्यक्रम

यह इस्लाही और इल्मी मजलिस 13 फरवरी 2025 (गुरुवार) असर की नमाज़  से शुरू होकर 14 फरवरी 2025 (शुक्रवार) इशा की नमाज़  तक जारी रहेगी.
नागरिकों से गुज़ारिश की गई है कि वे इस रूहानी और इल्मी महफ़िल में अधिक संख्या में शरीक होकर इसके फुयूज़ व बरकात से लाभान्वित हों.  ख़ास तौर पर जालना जिले के लोगों से भी बड़ी संख्या में शिरकत करने की अपील मौलाना आरिफ़ रहमानी ने की है.

*शिरकत करने वालों के लिए विशेष अनुरोध

इस बाबरकत मजलिस में शामिल होने के इच्छुक लोग से गुज़ारिश की गई है कि वे अपनी आमद की पूर्व सूचना दे.

  • मुहम्मद यूसुफ रहमानी: 8087656520,
  • मौलाना शोएब रहमानी: 9922839770,
  • मौलाना अबू बकर रहमानी: 7030320073,
  • मुहम्मद उज़ैर रहमानी: 7218983925 से संपर्क कर सकते है.
images-2025-02-08t1325371579176269364515539

यह मजलिस दीनी और इस्लाही तालीमात से भरपूर होगी, जिसमें बड़ी संख्या में शिरकत कर खुद को और अपने परिवार को इस्लामी रहनुमाई से रोशन करने का अवसर प्राप्त करने की अपील की गई है.

maalegaanv mein saalaana do roza islaahee majalis ka aayojan, jaalana jile se badee sankhya mein shirakat kee apeel


Discover more from ImranJalna

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from ImranJalna

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading