* ४ और ५ मार्च को हसनिया मस्जिद के पास होगा आयोजन
* महिलाओं के लिए भी होगा विशेष बयान
जालना: जमात रजा ए मुस्तफा जालना द्वारा आमद ए रमजान के उपलक्ष्य में इस्लाहे मुआशरा कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया है. बुऱ्हाणनगर स्थित हसनिया मस्जिद के पास ४ और ५ मार्च को विशेष बयान होंगे. इस समय महिलाओं के लिए भी बयान और मार्गदर्शन सेमिनार होगा. यह जानकारी काजी अल्लाह बख्श अमजदी ने दी.
सोमवार ४ मार्च को बाद नमाज ए मगरिब से रात १०.३० बजे तक पुरुषों के लिए इज्तेमा होगा. जिसमें महाराष्ट्र के मुफ्ती ए आजम मुफ्ती महमूद अख्तर कादरी जालना में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाकर मार्गदर्शन करेंगे. दीन ए इस्लाम से जुड़े विविध मसाईल को लेकर सवाल जवाब का सेशन होगा जिसमें वे विविध विषयों पर पूछे गए सवालों का कुरान और हदीस की रोशनी में जवाब देंगे. Two day Sunni Ijtema by Jamaat Raza e Mustafa on Amad e Ramzan in Jalna

इसी कार्यक्रम में मदरसा हसनिया अहले सुन्नत, मदरसा जमजम और मदरसा फैजान ए इमाम ए हुसैन के विद्यार्थी अपना तालीमी मुजाहिरा पेश करने के साथ ही विविध विषयों पर मार्गदर्शन भी करेंगे. कुरान ए करीम को मुकम्मल करने वाले छात्र और छात्राओं को प्रमाणपत्र प्रदान कर इनामों से नवाजा जाएगा.
४ मार्च को संपन्न होने वाले कॉन्फ्रेंस की सदारत मौलाना अल्लाह बख्श अमजदी करेंगे. मुफ्ती गुलाम नबी अमजदी की सरपरस्ती में कार्यक्रम संपन्न होगा. मराठवाड़ा के मशहूर नात खां हस्सान रजा तहसीनी भी मौजूद रहेंगे. इस समय राज्य भर से उलेमा ए दीन भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे. इस कार्यक्रम में जामिया हनफिया सुन्निया मालेगांव से फजीलत की डिग्री हासिल करने वाले जालना के मौलाना अरबाज रजा कादरी वल्द फिरोज शेख का विशेष रूप से स्वागत और सम्मान किया जाएगा.
* मंगलवार को महिलाओं के लिए होगा कॉन्फ्रेंस
मंगलवार ५ मार्च को सुबह १० बजे से शाम ५ बजे तक मदरसा अहले सुन्नत हसनिया लिल्बनात के सालाना जलसे के मौके पर महिलाओं के लिए आमद ए रमजान और इस्लाहे मुआशरा कॉन्फ्रेंस होगा. जिसमें राज्य भर की आलीमात जालना में उपस्थित रहकर मार्गदर्शन करेंगे. इनमें आलीमा फाजिला एहतेशाम आपा रजविया मुंबई, आलीमा हुसना रजविया(मदरसा रजविया लीत्तालीबात, आलीमा सफुरा शारमीन अहमदी, आलीमा अलीमुन्नीसा रजविया (मदरसा हसनिया लिलबनात), आलीमा शबाना रजविया (मदरसा फातेमतुज्जहेरा), कारिया रुमाना फिरदौस (मदरसा फैजाने इमाम ए हुसैन) आदि विशेष रूप का उपस्थित रहकर दीनी तरबियती मालूमात देंगे. इस इज्तेमा में जालना स्थित मदरसा अहले सुन्नत हसनिया लिलबनात की छात्राओं का तालीमी मुजाहीरा होगा. इस मदरसे में सालाना इम्तिहान में बेहतरीन नंबरों से सफल होने वाले छात्राओं को इनामाें से नवाजा जाएगा.
इस उपक्रम को सफल बनाने के लिए जमात रजा ए मुस्तफा जालना, ताजुश्शरिया फाउंडेशन, नौजवान ए अहले सुन्नत परिश्रम कर रहे है. इन दोनों इजेतामओं में नागरिकों को बड़ी संख्या में उपस्थित रहने की अपील जमात रजा ए मुस्तफा जालना द्वारा की गई.

Discover more from ImranJalna
Subscribe to get the latest posts sent to your email.














Leave a Reply