Advertisement

जालना में ताजदारे बगदाद कॉन्फ्रेंस का भव्य आयोजन

ban873494516031471967082604
* खरपुडी मदरसे के भव्य मैदान पर संपन्न होगा सुन्नी इजतेमा
जालना: हजरत सैयद अहमद शेर सवार एजुकेशन एण्ड वेलफेयर सोसायटी द्वारा संचालित दारुल उलूम रजविया लतीफिया मिस्बाह उल उलूम मदरसा खरपुडी द्वारा १९ फरवरी सोमवार को ताजदारे बगदाद कॉन्फ्रेंस तथा अजिमोशान सुन्नी इज्तिमा का आयोजन किया गया है. इस समय जलसा ए दस्तार ए हिफ्ज भी संपन्न होगा जिसमें कुरान को हिफज़ करने वाले छात्रों को प्रमाणपत्र वितरित किए जाएंगे.यह जानकारी गुलजार मस्जिद के पेशईमाम मौलाना गुलाम जिलानी मिस्बाही ने दी. 

खरपुडी स्थित मदरसे के भव्य मैदान पर संपन्न होने वाले इस कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता सैयद जमील मौलाना करेंगे. प्रमुख मेहमान के रूप में मुंबई के मुफ्ती वलीयुल्लाह शरीफी तथा प्रमुख वक्ता के रूप में मुफ्ती अबू शहमा जियाई अशरफी और मुफ्ती मोहम्मद मेराज अहमद कादरी उपस्थित रहेंगे. मौलाना मोहम्मद असलम रजा मेहकर, शायरे इस्लाम आमिर रजा मुंबई भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे. संपूर्ण उपक्रम मौलाना गुलाम जिलानी मिस्बाही की जेरे निगरानी में संपन्न होगा.

कॉन्फ्रेंस की शुरुआत सोमवार की शाम मगरिब की नमाज के बाद होगी. इस समय लंगर ए गौस ए आजम भी संपन्न होगा. मदरसे में पढने वाले दो छात्रों ने हिफ्ज ए कुरान की डिग्री मुकम्मल की है जिसके चलते उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा. जालना में आयोजित इस कॉन्फ्रेंस में नागरिकों को बडी संख्या में उपस्थित रहने का आह्वान किया गया है.


Discover more from Nayi Soch News-e-Hub

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from Nayi Soch News-e-Hub

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading