दरगाह निर्गुण शाह का उर्स उत्साह के साथ संपन्न
जालना: जालना शहर से सटे निधानों में हजरत सैय्यद निरगुन शाह वली (रअ) के उर्स के उपलक्ष्य में मजहबी तथा समाजोपयोगी उपक्रम उत्साह के साथ संपन्न हुए.
सोमवार १० अप्रैल की शाम को असर की नमाज के बाद संदल शरीफ का कार्यक्रम हुआ जबकि मंगलवार ११ अप्रैल को उर्स के मुख्य कार्यक्रम संपन्न हुए.

उर्स के उपलक्ष्य में दरगाह में जियारत के लिए सभी धर्म और समाज के लोग शिरकत करते है.
उर्स के उपलक्ष्य में विविध उपक्रमों को सफल बनाने के लिए दरगाह के इनामदार सैय्यद लाला दादामिया जागीरदार, मुनव्वर खान लाला, मदीना मस्जिद के ईमाम कारी मुजाहिद, पंजतन मस्जिद के इमाम गुलाम रसूल अनसार, मौलाना शेख रफीक, सैयद निसार आदि ने परिश्रम किया.
फोटो: सोमवार और मंगलवार को जालना शहर से सटे निधोना गांव में स्थित दरगाह हजरत सैय्यद निरगुन शाह वली (रअ) के उर्स के उपलक्ष्य में बड़ी संख्या में लोग जियारत के लिए पहुंचे.
Discover more from ImranJalna
Subscribe to get the latest posts sent to your email.














Leave a Reply