ImranJalna

Islamic Knowledge, Quran, Hadith and Duas in English, Hindi and Urdu.

जिले से ४११ लोगों ने भरा हज यात्रा का फॉर्म

images287298918060640231112094
कंप्यूटर द्वारा तैयार हिंदी ऑडियो

* रमजान के पहले माह में ड्रा की संभावना

जालना: हज यात्रा को जाने के इच्छुक लोगों के लिए २० मार्च आवेदन का आखिरी दिन था.  जालना जिले से कुल ४११ इच्छुक ने फॉर्म भरा है. अब इनमें से कितने लोगों का  हज के लिए चयन होगा इसका पता मुंबई में रमजान के पहले अशरे में संपन्न होने वाले ड्रा के बाद ही पता चलेगा. 

इस संदर्भ में महाराष्ट्र राज्य हज कमेटी के सदस्य हाजी फिरोज लाला तांबोली ने बताया की संपूर्ण महाराष्ट्र से २४ हजार इच्छुक लोगों ने फार्म भरा है. आवेदन प्रक्रिया को दस दिनों के लिए बढ़ाया गया था. जालना जिले से ४११ लोगों के आवेदन आनलाइन रूप से प्राप्त हुए है. महाराष्टÑ में तीन इंबारगेशन पाईंट है जिनमें मुंबई, नागपुर और छत्रपति संभाजीनगर हवाई अड्डे का समावेश है. चिकलठाणा हवाई अड्डे के इरगेशन पॉर्इंट से हज यात्रा पर जाने के लिए मराठवाडा सहित राज्य के अन्य हिस्सों से कुल ३ हजार ११६ लोगों ने आवेदन किया है. 

इस संदर्भ में खादी मीन हुज्जाज हज कमेटी के अध्यक्ष अहमद बिन सईद चाऊस ने कहा की कमेटी की ओर से शहर और ग्रामीण इलाकों के इच्छुकों के लिए सुविधा उपलब्ध करवाई गई थी. इस साल सब कुछ ऑनलाइन किया जाना था. कईयों ने तो अपने मोबाइल से ही आनलाईन आवेदन किया है. अब आवेदन प्रक्रिया पहले से काफी आसान हो चुकी है. उन्होंने कहा की कमेटी की ओर से इस बार भी हज यात्रा पर जाने वालों के लिए रमजान माह के बाद हज यात्रा से संबंधित विविध विषयों को लेकर विविध पांच प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि, इच्छुक लोग जिन्होंने फार्म भरे है यदि उन्हें किसी भी तरह की मालूमात की जरूरत हो तो वे कमिटी के कार्यालय या फिर मोबाईल क्रमांक 9421319986, 9823254717 पर संपर्क कर सकते है. 

राज मोहम्मद तांबोली जो की पिछली बार हज यात्रियों के सहायक के रूप में राज्य सरकार की ओर से गए थे ने कहा की इस बार नियमों में काफी बदलाव होने के कारण हाजियों को अलर्ट रहना जरूरी होगा. अभी यात्रा पर कितना खर्च होगा यह तय नहीं है. पिछली दफा ३ लाख ९० हजार रुपए  तक खर्च हुए थे. इस बार नए नियम के अनुसार हाजियों को सऊदी अरब में खर्च के लिए १५०० रियाल नहीं मिलेंगे. उन्हें भारत से ही करेंसी बदलकर ले जानी होगी. 


Discover more from ImranJalna

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

author avatar
Imran Siddiqui

Leave a Reply

Discover more from ImranJalna

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Verified by MonsterInsights