ImranJalna

Islamic Knowledge, Quran, Hadith and Duas in English, Hindi and Urdu.

मदरसा हसनिा लील बनात का पहला सालाना जलसा

channels4_profile1198051348235795909
कंप्यूटर द्वारा तैयार हिंदी ऑडियो

इस्लाहे मुआशरा कॉन्फ्रेंस का आयोजन

जालना: जालना शहर के बुऱ्हाणनगर में लड़कियों के लिए चलने वाले मदरसा अहले सुन्नत हसनिया लिल बनात का पहला सालाना जलसा २६ फरवरी को आयोजित किया गया है. इस उपलक्ष्य में महिलाओं के लिए इस्लाहे मुआशरा कॉन्फ्रेंस भी संपन्न होगा. 

बुऱ्हाण नगर स्थित हसनिया मस्जिद के पास सुबह १० बजे से शाम ४ बजे तक आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में राज्य भर से आलेमा फाजेला अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे. हलीमा सादिया रजविया (अंबाजोगाई), रुकैय्या रजविया (अंबाजोगाई), इशरत फातिमा(मुंबई), शबाना रजविया(मुंबई), नुरुन्निसा रजविया(मुंबई) विशेष रूप से उपस्थित रहकर मार्गदर्शन करेगी.

कॉन्फ्रेंस के तहत सीरते इमामे आज़म अबू हनीफा की जीवनी पर मार्गदर्शन किया जाएगा. साथ ही परदे की अहमियत, मदारिसे इस्लामिया और इलमें दीन की जरूरत, मसाई तहारत और नमाज, इस्लाम में औरत का मकाम, वालिदैन का मकाम, शादीशुदा जिंदगी रहनुमा उसूल आदि पर भी बयान होंगे.  इस समय मदरसे में पढ़ने वाली छात्राओं का तालीमी मुजाहरा भी होगा. 

कार्यक्रम मदरसा मदरसा हसनिा लील बनात के जेरे एहतमाम और जमात रजाए मुस्तफा जालना शाखा की निगरानी में संपन्न होंगे. इस समय महिलाओं को पर्दे का एहतमाम करते हुए बड़ी संख्या में उपस्थिति रहने का आह्वान मदरसे के नाजिम मुफ्ती गुलाम  नबी अमजदी और शहर काजी मौलाना अल्लाह बख्श अमजदी ने किया है.

Green-Bold-Indian-Jungle-YouTube-Thumbnail

Discover more from ImranJalna

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

author avatar
Imran Siddiqui

Leave a Reply

Discover more from ImranJalna

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Verified by MonsterInsights