Advertisement

मालेगांव में रविवार को इज्तेमा का आयोजन, मौलाना उमरैन रहमानी करेंगे मार्गदर्शन

img-20241004-wa00584775895157420244652

मालेगांव में रविवार को इज्तेमा का आयोजन, मौलाना उमरैन रहमानी करेंगे मार्गदर्शन

Ijtema will be organized in Malegaon on Sunday, Maulana Umaran Rahmani will guide

जालना: मालेगांव के बिस्मिल्ला बाग में स्थित मस्जिद हिदायतुल इस्लाम में १३ अक्टूबर रविवार को इज्तेमा का आयोजन किया जा रहा है. इस्लामिक  स्कॉलर और मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सचिव, सज्जादानशीन मौलाना उमरैन महफूज रहमानी इस इज्तेमा में शिरकत करेंगे और इस्लाम से संबंधित विविध विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान करेंगे.

यह इज्तेमा रविवार शाम को नमाजे असर के बाद शुरू होगा और देर रात १० बजे तक चलेगा. पहले सत्र में दीन के बुनियादी मसाइल, अहकाम-ए-फराइज और सुन्नतों, आदाब-ए-जिंदगी की तालीम पर मार्गदर्शन दिया जाएगा. मगरिब की नमाज के बाद, मौलाना मुहम्मद उमरैन महफूज रहमानी तरबियती खिताब पेश करेंगे.

इस इज्तेमा में राज्य भर से अकीदतमंद शिरकत करेंगे. जालना से भी बड़ी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है. मौलाना मोहम्मद आरिफ रहमानी ने लोगों से इस अवसर का लाभ उठाने का आह्वान किया है.
अधिक जानकारी के लिए, मोबाइल क्रमांक 9673298937 पर संपर्क किया जा सकता है.


Discover more from Nayi Soch News-e-Hub

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from Nayi Soch News-e-Hub

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading