Advertisement

जाफराबाद में हज प्रशिक्षण शिविर संपन्न * खादीमीन हुज्जाज हज कमेटी का आयोजन Haj training camp completed in Jafrabad * Khadimeen Hujjaj Haj Committee

जालना: खादीमीन हुज्जाज हज कमेटी द्वारा शहरी इलाकों के साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी हज यात्रियों को  प्रशिक्षण दिया जाता है. इसी क्रम में मंगलवार को जाफराबाद स्थित मदरसे में हज यात्रियों के लिए तीसरा प्रशिक्षण शिविर उत्साह के साथ संपन्न हुआ.

इस शिवी में जामिया इस्लामिया काशीफुल उलूम के सदर मौलाना नसीमुद्दीन मिफताही ने मार्गदर्शन करते हुए कहा की चार बातों की वजह से ही हज यात्रा का मौका मिलता है इसमें पहला यह कि तुम्हारे पास ईमान की ताकत है, दूसरा तुम्हारा चयन हुआ है, दूसरा तुम्हारी सेहत अच्छी है और अल्लाह ने तुम्हें जिंदगी दी है. इसलिए जिन लोगों का चयन हज यात्रा के लिए हुआ है वो हमेशा अपने परवरदिगार का शुक्र अदा करते रहे.   इस समय उन्होंने हज के पांच दिनों के साथ ही उमराह में किए जाने वाले चार मुख्य कामों के बारे में बताते हुए एहराम, तवाफ, सही, हलक (मुंडन) के बारे में विस्तार पूर्वक बताया.  साथ ही हज के फराइज को लेकर भी जानकारी दी. 

इस समय हज मास्टर ट्रेनर हाजी राज मोहम्मद तांबोली ने हज सुविधा एड, लगेज, वेटींग लीस्ट के साथ ही यात्रा से जुड़ी तकनीकी बातों को लेकर जानकारी दी.  1203-JALNA-06, 1203-JALNA-07

इस समय मार्गदर्शन करते हुए मौलाना नसीमुद्दीन मिफताही

इस उपक्रम को सफल बनाने के लिए खादीमीन हुज्जाज हज कमेटी के अध्यक्ष अहमद बिन सईद चाउस, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद अफजल, हाफिज अंसार, हाफिज मजहर, मौलाना उमर, मुजाहिद बागवान, अब्दुल रशीद, शकील गाजी, सादिक पठान, हाजी हमीद, फहीम खान, हाफिज शफी, मोहम्मद मुजम्मिल, मौलाना असगर, सैयद अतीक, हाफिज हारून, मुबीन खान, रियाज बागवान, सय्यद असद, बाबर अंसारी, हाफिज मुख्तार, जमील सौदागर, आदि ने परिश्रम किया.

फोटो: जाफराबाद में मंगलवार को खादीमीन हुज्जाज हज कमेटी द्वारा तीसरा प्रशिक्षण शिविर उत्साह के साथ संपन्न हुआ. इस समय मार्गदर्शन करते हुए मौलाना नसीमुद्दीन मिफताही.

फोटो जाफराबाद में मंगलवार को खादीमीन हुज्जाज हज कमेटी द्वारा तीसरा प्रशिक्षण शिविर उत्साह के साथ संपन्न हुआ

Haj training camp completed in Jafrabad * Khadimeen Hujjaj Haj Committee


Discover more from Nayi Soch News-e-Hub

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from Nayi Soch News-e-Hub

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading