विज्ञापन

नन्हे मुन्ने बच्चों ने सभी को बताई हज की विशेषता

img-20240128-wa00081228050120181179782

* इकरा उर्दू स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न

जालना: चिश्तिया एज्युकेशन एण्ड वेलफेयर सोसायटी द्वारा संचालित इकरा उर्दू प्राइमरी स्कूल कबाड़ी मोहल्ले में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को भाषण प्रतियोगिता तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्साह के साथ संपन्न हुआ. इस समय स्कूल के नन्हे मुन्ने विद्यार्थियों ने जब हज को लेकर जानकारी दी तो स्कूल में माहौल रूहानी हो गया. इस समय विद्यार्थियों ने विविध विषयों पर अपनी बात रख भाषण कला प्रस्तुत की साथ ही विविध नाटिका के माध्यम से समाज में जनजागृति भी की गई.

यात्री जेट सिल्हूट गोधूलि बेला में ट्रीलाइन के ऊपर उतरने के लिए आ रहा है, लैंडिंग गियर नीचे और लाइटें चालू हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्ष डाइट के उर्दू विभाग के शेख फैयाज ने की. प्रमुख अतिथि के रूप में मौलाना सोहेल नदवी, पूर्व नगरसेवक अयूब खान, खालिद कुरैशी,  नीलेश सेठ, ताज अहमद खान, बाबू भाई , हाफिज फारूक, अब्दुल रज्जाक रहबर, लियाकत अली खान यासिर, शेख मुजीब, मोहम्मद सिद्दीकी  के साथ ही संस्था के अध्यक्ष शेख वहीद भी मौजूद थे. 

कार्यक्रम की शुरुआत खिजरा शेख इस्माइल द्वारा कुरान की तिलावत से की गई. उम्म अयमान नईम खान द्वारा नातिया कलाम पेश किया गया. गणतंत्र दिवस के अवसर पर छात्र सदफ शेख नसीर, खदरा इस्माइल, तंजीला शेख हैदर, अफीफा शेख अजीम. आयशा अज़हर, मरियम नासिर, आलिया शकील ने उर्दू और अंग्रेजी में बेहतरीन भाषण दिया. एहसास की अदालत नाटक के माध्यम से शिक्षा को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया. मुशर्रफ अशफाक, उम्म अयमान नईम खान, अफीफा शेख अजीम ने बेहतरीन नाटक प्रस्तुत किया. इसके अलावा विविध विषयों पर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई. नन्हे मुन्ने विद्यार्थी जब हज की जानकारी देने के लिए हज यात्रा की पोशाक पहने मंच पर पहुंचे तब स्कुल का माहौल रूहानी हो गया था. बच्चों की इस अदा को सभी ने सराहा. 

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मुख्याध्यापक  मोहम्मद मुजम्मिल खान, शेख अतीक, आरफा खान, नाज़िमा सिद्दीकी सिहत शिक्षकवृंद और कर्मचारीवृंद ने परिश्रम किया. 


Nayi Soch News-e-Hub से और जानें

नवीनतम पोस्ट अपने ईमेल पर प्राप्त करने के लिए सदस्यता लें।

author avatar
इमरान सिद्दीकी

Nayi Soch News-e-Hub से और जानें

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading