* 12 दिनों तक हुए विशेष बयानात
* महिलाओं का इस्तेमा भी संपन्न
* जमात रजा ए मुस्तफा का आयोजन
जालना: ईद ए मिलादुन्नबी के उपलक्ष्य में १७ सितंबर से १ अक्तुबर तक जमात रजा ए मुस्तफा की ओर से विविध मजहबी कार्यक्रम संपन्न हुए. इस दौरान महिलाओं का इस्तेमा, पुरुषों के लिए जलसा ए आम के साथ ही १२ दिनों तक विविध विषयों को लेकर बयान संपन्न हुए.
* २९ सितंबर को मस्जिद हसनिया में जुमा की नमाज के पहले विशेष बयान हुआ. इस समय मुफ्ती गुलाम नबी अमजदी ने मुंए मुबारक और तबर्रुकात की फ़ज़ीलत व अहमियत का बयान कुरान व हदीस की रोशनी में किया. जुमा की नमाज के बाद मौलाना अल्लाह बख्श अमजदी की दुआ और दुरूद ए पाक पढ़ते हुए नागरिकों ने मुंए मुबारक की जियारत की. इस समय बडी संख्या में नागरिक उपस्थित थे.
* लंगर ए मोहम्मदी में बड़ी संख्या में पहुंचे अकीदतमंद
शनिवार ३० सितंबर और रविवार एक अक्तूबर को वाल्मीकि नगर स्थित जमजम मस्जिद के पास खास लंगर ए मोहंदी का आयोजन किया गया था जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदो ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई.
* महफिले सुबह बहारा में की गई विशेष दुआएं
ईद ए मिलादुन्नबी के उपलक्ष्य में मुख्य कार्यक्रम बुधवार शाम से गुरुवार अलसुबह तक संपन्न हुआ. सुबह का समय पैगंबर मुहम्मद (स अ)की पैदाइश का समय होने तथा यह वक्त दुआओं की कबूलियत का होने के चलते जमजम मस्जिद और हसनिया मस्जिद में महफिले सुबह बहारा के तहत फातिहा खानी के साथ ही तर्रुक तकसीम किए गए.
* 12 दिनों तक विविध मुद्दों को लेकर हुए बयान
महफिले मिलाद के तहत १२ दिनों तक विविध विषयों पर बयान हुए. मौलाना अल्लाह बख्श अमजदी ने कहा पैगंबर मुहम्मद (सअ) को मुख्तार ए कुल बनाकर भेजा है, दीन व दुनिया की हर चिज का इख्तियार अल्लाह ने अता फरमाया, और हर चिज का इल्म भी अता फरमाया, जो हो चुका है या होगा तमाम का इल्म ए गैब अल्लाह ने पैगंबर मुहम्मद (सअ) को अता फरमाया.
*मुफ्ती गुलाम नबी अमजदी ने फरमाया महफिले मिलाद मुसतहब है तथा इसमें शिरकत करने वाले अज्र व सवाब के हकदार है. पैगंबर मोहम्मद(सअ)अल्लाह के नूर है. आप के नूर से ही पूरी कायनात को अल्लाह ने रोशन किया.

इनके साथ ही मौलाना नौशाद रजा, मौलाना इफ्तिखार रजा ने भी महफिले मिलाद, हुजूर की पैदाइश के पहले और बाद के हालात, और हम जिंदगी कैसे गुजारे, नमाजों की अहमियत, सुन्नतों की फजीलत आदि विषय पर लगातार १२ दिनों तक बयानात हुए.
विविध कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए हनिफ परसुवाले, गौस परसुवाले, असलम परसुवाले, शकील परसुवाले, शफीक बेग, अब्दुल हादी परसुवाले, मूसा परसुवाले, एड उमर परसुवाले, शेख आदिल, शेख हसन, अब्दुल हमीद बेनीवाल, नोमान परसुवाले, रेहान परसुवाले,सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक दस्तगीर शेख,सलाम खान, आमिर खान, रईस शेख, मोहसिन पठान, अरशद शेख, अराज शेख, सोहेल शेख, हाफिज वली अहमद फिरोज शेख अरबाज शेख अफसर शेख अन्सार शेख आदि ने परिश्रम किया है.
Discover more from Nayi Soch News-e-Hub
Subscribe to get the latest posts sent to your email.






![Far Away Part 19 An Apple For Belly - Nayi Soch News-e-Hub Far Away [Part 19] – An Apple For Belly](https://imranjalna.com/wp-content/uploads/mcp-images/mcp-925a94580019.webp)




![Far Away Part 20 Among the Afghans - Nayi Soch News-e-Hub Far Away [Part 20] – Among the Afghans](https://imranjalna.com/wp-content/uploads/mcp-images/mcp-4264bb9f5dfa.jpg)


![Far Away Part 21 Opium - Nayi Soch News-e-Hub Far Away [Part 21] – Opium](https://imranjalna.com/wp-content/uploads/mcp-images/mcp-a4faff58bd1b.jpg)









































Leave a Reply