ImranJalna

Islamic Knowledge, Quran, Hadith and Duas in English, Hindi and Urdu.

ईद ए मिलाद को लेकर विविध उपक्रम 

jamat_raza_-e-_mustafa_official_logo3760170815583787665
कंप्यूटर द्वारा तैयार हिंदी ऑडियो

* जमात रजा ए मुस्तफा का आयोजन

जालना: २८ सितंबर को ईद ए मिलाद के उपलक्ष्य में पिछले सप्ताह भर से बुºहाण नगर स्थित हसनिया मस्जिद में हर दिन ईशा की नमाज के बाद विशेष बयान हो रहे है. २७ सितंबर तक चलने वाले इस आयोजन में नागरिकों को बडी संख्या में उपस्थित रहने का आह्वान काझी अल्लाह बख्श अमजदी ने किया है.

अब तक जो बयान हुए है उनमें हुजूर की विलादत के पहले और बाद के हालात, मक्का – मदीना की फजीलत, हुजूर के जीवन से जुड़े विविध पहलुओं पर मार्गदर्शन, इनसानियत का मुकाम व मर्तबा , इस्लाम में औरत का मकाम व मर्तबा और मिलाद की फजीलत के बारे में बताया गया.

आगामी सप्ताह में हुजूर की सीरत जिसमें खानदानी हालत, बचपन के वाख्यात आदि, आखरी नबी होने के बारे में बयान, हुजूर की जिंदगी से जुड़े पसमंजर और पेश मंजर आदि पर बयान होंगे.

मुफ्ती गुलाम नबी अमजदी, मौलाना अल्लाह बख्श अमजदी, मौलाना नौशाद रजा, मौलाना इमरान रजा अमजदी, मौलाना इफ्तिखार अहमद रजवी आदि विविध विषयों पर मार्गदर्शन कर रहे है.

* २६ सितंबर को महिलाओं के लिए कार्यक्रम

मंगलवार २६ सितंबर की दोपहर २ बजे से पांच बजे तक बुºहाणनगर स्थित लड़कियों के मदरसे मदरसा अहले सुन्नत हसनिया लिलबनात में विशेष कार्यक्रम महिलाओं के लिए होगा. जिसमें हुजूर की सीरत और मिलाद को लेकर मदरसे की आलीमात बयान करेंगे. मदरसे की छात्राएं भी तालीमी मुजाहिरा पेश करेगी. इस दौरान महिलाओं को मुंए मुबारक की जियारत का मौका मिलेगा. 

* २९ सितंबर को मुए मुबारक की जियारत का मौका

ईद ए मिलाद को लेकर २८ सितंबर को मुख्य कार्यक्रमों में सुबह चार बजे से फजर की नमाज तक जो की हुजूर की पैदाइश का समय है के दौरान तिलावते कुरान, नाते पाक, दुआ और बयान होंगे. यह कार्यक्रम हसनिया मस्जिद के साथ ही जम जम मस्जिद में भी संपन्न होंगे.  इसके अलावा २९ सितंबर को दोपहर में जुमा की नमाज के बाद पुरुषों को हसनिया मस्जिद में मुए मुबारक की जियारत का मौका मिलेगा. 

ईद ए मिलाद के उपलक्ष्य में विविध कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए जमात रजा ए मुस्तफा, ताजुश्शरिया फाउंडेशन के साथ ही नौजवानाने अहले सुन्नत द्वारा परिश्रम किया जा रहा है. 


Discover more from ImranJalna

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

author avatar
Imran Siddiqui

Leave a Reply

Discover more from ImranJalna

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Verified by MonsterInsights