* जियारत के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
शुक्रवार को अजीमोशान सुन्नी इजतेमा
जालना; हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक सैयद अहमद शेर सवार के 746 वें वार्षिक उर्स गुरुवार से प्रारंभ हुआ. तीन दिन तक विविध मजहबी कार्यक्रम संपन्न होंगे. आज पहले दिन सुबह 10 बजे खत्म ए ख्वाजगान, दोपहर 1.30 बजे तिलावते कुरान, शाम 5.30 बजे खत्म ए कादरिया, नूरी महफिल, संदल पोशी कार्यक्रम में बडी संख्या में अकीदतमंदो ने उपस्थित दर्ज कराई. देर शाम को लंगर ए गरीब नवाज तथा रात में नातिया क्रमांक भी हुआ. दरगाह परिसर में विविध मिष्ठान्न तथा अन्य दुकानें लगने से परीसर ने मेले का स्वरूप ले लिया.

आज उर्स के पहले दिन दरगाह में जियारत के लिए बड़ी संख्या में अकीदतमंद पहुंचे. देर शाम को संदल माली कार्यक्रम के दौरान अकीदतमंदों की विशेष उपस्थिति रही.इस समय मुतवली सैयद जमील मौलाना, मौलाना गुलाम जिलानी मिस्बाही, मनव्वरखान लाला आदि सहित उपस्थित थे.

शुक्रवार को जालना जिलाधिकारी ने उर्स के मौके पर सरकारी छुट्टी घोषित की है. शुक्रवार दोपहर को विविध कार्यक्रम के अलावा. देर शाम को मुए मुबारक की जियारत का मौका सभी को मिलेगा. इसके अलावा रात ९ बजे अजीमोशान सुन्नी इजतेमा भी संपन्न होगा. जिसमें मुफ्ती सलमान अजहरी की विशेष उपस्थिति रहेगी. दोपहर में रजा अकादमी के जिला कार्यालय के उद्घाटन संस्थापक अध्यक्ष मौलाना सईद नूरी के हाथों किया जाएगा.
उर्स के मौके पर आयोजित विविध कार्यक्रमों में नागरिकों को बड़ी संख्या में उपस्थित रहने का आह्वान दरगाह के मुतवल्ली सैयद जमील मौलाना ने किया.


Discover more from Nayi Soch News-e-Hub
Subscribe to get the latest posts sent to your email.











![Far Away Part 22 The Raid - Nayi Soch News-e-Hub Far Away [Part 22] – The Raid](https://imranjalna.com/wp-content/uploads/mcp-images/mcp-09c9131d4fe8.jpg)















![Female Scholarship In Islam A Living Legacy Part 1 - Nayi Soch News-e-Hub Female Scholarship In Islam: A Living Legacy [Part 1]](https://imranjalna.com/wp-content/uploads/mcp-images/mcp-14d8eddf7d99.jpg)




![Far Away Part 19 An Apple For Belly - Nayi Soch News-e-Hub Far Away [Part 19] – An Apple For Belly](https://imranjalna.com/wp-content/uploads/mcp-images/mcp-925a94580019.webp)




![Far Away Part 20 Among the Afghans - Nayi Soch News-e-Hub Far Away [Part 20] – Among the Afghans](https://imranjalna.com/wp-content/uploads/mcp-images/mcp-4264bb9f5dfa.jpg)


![Far Away Part 21 Opium - Nayi Soch News-e-Hub Far Away [Part 21] – Opium](https://imranjalna.com/wp-content/uploads/mcp-images/mcp-a4faff58bd1b.jpg)














Leave a Reply