Advertisement

कुरान हदीस की बातें

OIP

हदीस और कुरान की अच्छी अच्छी बातें जाने

रसूलुल्लाहﷺ का इरशाद है

जो शख्स कोई ऐबदार चीज़

उस का ऐब बताए बगैर बेचेगा

वह बराबर अल्लाह की नाराज़गी में रहेगा

और मलाइका उस पर बराबर लानत भेजते रहते हैं।

~ इब्ने माजाः 2247, वासिला #1

रसूलुल्लाह_ﷺ का इरशाद है

औरत पर सब से ज़्यादा हक

उस के शौहर का है और

मर्द पर सब से ज़्यादा हक उस की माँ का हैं।

~ नसईः 9148, आइशा, मफ्हूम #2

रसूलुल्लाह_ﷺ का इरशाद है

मक्र_व_फरेब और धोखादही का अन्जाम

जहन्नम है

शोबुल ईमानः 6978, अबू हुरैरा #3

रसूलुल्लाह_ﷺ का इरशाद है

जिस कौम की नाप_तोल में

कमी करने की आदत बन जाती है

अल्लाह तआला उन से बारिश रोक लेते हैं।

~अल कबाइर लिज जहबी 1/65, अब्दुल्लाह बिन मसूद #4

कुरान की बातें

अगर तुम माफ कर दो

दर_गुज़र कर दो और

बख्श_दो, तो अल्लाह बहोत_बख्शने वाला

बड़ा_महेरबान है।

सूर-ए-तगाबुनः 14 #5

रसूलुल्लाह_ﷺ का इरशाद है

जो शख्स #चोरी का माल खरीदे

और उसे मालूम हो के वह चोरी का है

तो वह उसकी बुराई और गुनाह में शरीक है।

~मुस्तदरक: 2253, अबू हुरैरा #6

रसूलुल्लाह_ﷺ का इरशाद है

जो #शख्स सूद/ब्याज/INTEREST के ज़रीये

अपना #माल बढ़ाता है तो

उस का अन्जाम तंग_दस्ती होता है।

इब्ने माजाः 2279, अब्दुल्लाह बिन मसूद # 7

रसूलुल्लाह_ﷺ का इरशाद है

तुम में सब से अच्छे लोग वह हैं

जो कर्ज़ की अदाइगी के मुआमले में अच्छे हों।

मुस्लिमः 4195, अबू हुरैरा #8

रसूलुल्लाह_ﷺ का इरशाद है

तुम पर #वाजिब है, के तुम अपनी

औरतों के लिये अच्छे तरीके पर

रोज़ी और कपड़े का इन्तिज़ाम करो।

मुस्लिमः 3009, जाबिर बिन अब्दुल्लाह #9

अल्लाह ताअला कुरान में फ़रमाते है

और ज़मीन पर अकड़ कर मत चलो

न तुम ज़मीन को फाड़ सकते हो

और न पहाड़ों की बुलंदी तक पहुंच सकते हो।

सूर-ए-बनी इस्राईल- 37 #10

रसूलुल्लाह_ﷺ का इरशाद है

तुम्हारी वह लड़की

जो (तलाक या शौहर के मर जाने के बाद)

लौट कर तुम्हारे ही पास आ गई हो

और तुम्हारे अलावा उस का कोई कमाने वाला न हो

तो तुम्हारा ऐसी लड़की पर खर्च करना बेहतरीन सदका है।

इब्ने माजाः 3667, सुराका बिन मालिक #11

रसूलुल्लाह_ﷺ का इरशाद है

जो शख्स हराम तरीके सूद/रिश्वत/वगैरा से

माल जमा कर के सदका करे

उस को इस सदके का कोई सवाब नहीं है

बल्के इस हराम कमाई का वबाल उसी पर है

मुस्तदरकः 1440, अबू हुरैरा #12

रसूलुल्लाह_ﷺ का इरशाद है

जान बूझ कर सूद का एक दिरहम भी खाया

36 मरतबा ज़िना करने से ज़्यादा सख्त गुनाह है

मुस्नदे अहमदः 21957, अब्दुल्लाह बिन हंज़ला #13

कुरान की बातें

अल्लाह_ताअला #क़ुरआन में फ़रमाते है

जो भी #बुरा_अमल करेगा, वह उस की #सज़ा पाएगा।

क़ुरआन सूर-ए-निसाः 123 #14

रसूलुल्लाह_ﷺ का इरशाद फ़रमाया

तुम लोग कर्ज़_लेना कम कर दो

आज़ादी के साथ #ज़िन्दगी गुज़ारोगे।

शोबुल ईमान: 5557, उमर #15

अल्लाह ताअला क़ुरआन में फ़रमाते है

ऐ ईमान वालो !

आपस में एक दूसरे के माल

ना हक तरीके से मत खाओ मगर

जो माल आपस की रजामन्दी से की हुई

खरीद व फरोख्त से हासिल हो।

कुरआन #16

रसूलुल्लाह_ﷺ का इरशाद है

जिस ने पानी का कुंवाँ खुदवाया

और उस से किसी प्यासे परिंदे

जिन या इन्सान ने पानी पिया

तो कयामत के दिन अल्लाह तआला

उस को अज्र अता फरमाएगा।

सहीह इब्ने खुर्जमा ; 1292, जाबिर बिन अब्दुल्लाह #17

हदीस की बातें

रसूलुल्लाह_ﷺ इस बात को पसंद

नहीं फरमाते थे के अस्हाब/साथियों की मज्लिस में

खुश्बू लगाए बगैर तशरीफ़ ले जाएं।

सुबुलुल हुदा वर रशाद: 7/337, आयशा #18

कुरान हदीस की 90 बातें हिंदी में

हदीस की बातें

रसूलुल्लाह_ﷺ पीने वाली चीज़ों को 3 सांस में पीते थे, इस तरह पीने से इत्मिनान हासिल होता है तकलीफ और बीमारी से हिफाज़त होती है और वह चीज़ खूब हज़म हो जाती है। मुस्लिम 5406, अनस #19

कुरान की बातें हिंदी में

अल्लाह ताअला क़ुरआन में फ़रमाते है, मोमिन_मर्दों से केह दो के वह अपनी निगाहें नीची रखें और अपनी शर्मगाहों की हिफाज़त करें यही उन के लिये पाकीज़ा तरीन तरीका है। सूर-ए-नूरः 30 #20 


Discover more from Nayi Soch News-e-Hub

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from Nayi Soch News-e-Hub

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading