Advertisement

दरगाह हजरत गरीब शाह दातार का उर्स उत्साह के साथ संपन्न

img-20230217-wa00098691695328217512994

जालना: जालना शहर के गरीब शाह बाजार स्थित हजरत गरीब शाह दातार (रअ) के उर्स के उपलक्ष्य में १३ और १४ फरवरी को विविध मजहबी कार्यक्रम उत्साह के साथ संपन्न हुए.

१३ फरवरी सोमवार को बाद नमाजे जोहर दोपहर २.३० बजे खत्मे कादरिया, बाद नमाजे असर शाख ५.३० बजे संदल माली तथा चादर चढ़ाई गई. इस समय बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई थी. इसी दिन रात में मौलाना गुलाम मोहम्मद कादरी (खतीब व इमाम एक मीनार मस्जिद परली जिला बीड)का सुन्नतों भरा बयान भी हुआ. जिसमें उन्होंने इस्लाम से संबंधित विविध विषयों पर मार्गदर्शन किया.

१४ फरवरी मंगलवार को उर्स के मुख्य कार्यक्रम हुए. कुरान खानी और फातेहा के साथ ही लंगर शरीफ का आयोजन किया गया था जिसका लाभ बड़ी संख्या में नागरिकों ने उठाया. रात में बुलबुले बागे मदीना नूरी महफिल में भी लोगों की उपस्थिति उल्लेखनीय थी.

उर्स के अवसर पर सदर बाजार पुलिस थाने के पुलिस उपनिरीक्षक सुग्रीव चाटे, परशुराम पवार, मुतवली सिराज अहमद, अलहाज अजीम अहमद, जुनैद अहमद, जहीर अहमद, इदरीस अहमद, रियाज अहमद, इसाक अहमद, इसाक अहमद, लतीफ अहमद आदि उपस्थित थे.
फोटो: दरगाह हजरत गरीब शाह दातार के उर्स के अवसर पर मंगलवार को दरगाह में सदर बाजार पुलिस ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई थी. छाया: सोबर खान.

dom-pedro-domitila-love-story-brazil

Discover more from Nayi Soch News-e-Hub

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from Nayi Soch News-e-Hub

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading