ImranJalna

Islamic Knowledge, Quran, Hadith, Duas and Practical Guides for Everyday Muslim Life

हज़रत उमर रज़ियल्लाहु अन्हु की अल्लाह तआला से दुआ

A-New-Design-1-Made-with-PosterMyWall
कंप्यूटर द्वारा तैयार हिंदी ऑडियो

एक मर्तबा हज़रत उमर रज़ियल्लाहु अन्हु मक्का मुकर्रमा से लौट कर मदीना की तरफ आ रहे थे रास्ते में रात हो गई तो वहीं पड़ाव डाला आप खुले मैदान में सोए हुए थे अचानक आपकी आँख खुली तो देखा कि आसमान पर चौदहवीं का चाँद नूर बरसा रहा था। जब हज़रत उमर रज़ियल्लाहु अन्हु ने आसमान के चाँद को देखा तो उन्हें बेइख़्तियार मदीने का चाँद याद आ गया। नबी अकरम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का ख्याल आते ही उठ बैठे उस वक्त तन्हाई थी ठंडी हवा चल रही थी। 

आसमान से नूर बरस रहा था कुबूलियत दुआ का मौका महसूस हो रहा था उस वक्त हज़रत उमर रज़ियल्लाहु अन्हु ने अल्लाह रब्बुलइज्जत के सामने अपने दिल का राज़ खोला और अपने दिल की तमन्ना यूँ बयान की। 

ऐ अल्लाह  मुझे अपने रास्ते में शहादत अता फरमाइए और मेरी कब्र महबूब सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के शहर में बना दीजिए।

अब हज़रत उमर रज़ियल्लाहु अन्हु ने तो इतना ही मांगा था कि उनको शहादत तो किसी जगहं भी मिल सकती थी चाहे पहाड़ की चोटी पर मिलती, चाहे किसी मैदान में मिलती मगर अल्लाह तआला कद्रदान हैं, अल्लाह तआला ने उनकी तमन्ना को पूरा किया मगर किस अंदाज़ में किया कि. हज़रत उमर रज़ियल्लाहु अन्हु बावुजू हैं,

मुसल्लए नबवी पर खड़े हैं, क़ुरआन पाक की तिलावत कर रहे हैं इस कुर्ब व एहसान की कैफियत में अल्लाह रब्बुलइज़्ज़त ने हज़रत उमर रज़ियल्लाहु अन्हु को शहादत अता फरमा दी वह ज़ख़्म उसी वक्त लगा था। 

Stay connectedFollow Namaz Timings & Islamic Updates on WhatsApp for daily Namaz times, Islamic dates and Muslim-world news.
Follow on WhatsApp

मुसल्लए नबवी पर शहादत का मर्तबा अता फरमा देना अल्लाह की तरफ से कद्रदानी नहीं तो और क्या है उन्होंने तो सिर्फ शहादत मांगी थी मगर उनकी उम्मीद से बढ़कर उनके साथ खैर का मामला किया गया।

उन्होंने दूसरी दुआ यह मांगी थी 

ऐ अल्लाह  मेरी कब्र अपने महबूब सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के शहर में बना देना. अगर कब्र जन्नतुल बक़ी में बन जाती तो तब भी दुआ पूरी हो जाती मगर अल्लाह तआला कद्रदान हैं अल्लाह तआला ने उनकी कब्र के लिए कहाँ जगह अता फरमाई अल्लाह तआला ने उन्हें रियाजुलजन्नत में और महबूब सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के कदमों में दफन होने की जगह अता फरमा दी अल्लाह रब्बुलइज्ज़त की तरफ से उनकी यह कद्रदानी थी।

Quran recitation, duas & Islamic history — every day
Follow Ruhani Dua on Facebook for short videos and reminders. / रूहानी दुआ को Facebook पर Follow करें।
Follow Ruhani Dua

Discover more from ImranJalna

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

author avatar
ImranJalna Desk
The ImranJalna Desk publishes Islamic knowledge and news in English, Hindi and Urdu, with Quran and Hadith references checked against recognised sources and published under our editorial policy.