Advertisement

सात वर्षीय अलीना फातिमा मोहम्मद इरफान ने रखा अपना पहला रोज़ा – परिवार में खुशी का माहौल

IMG-20250312-WA0021

सात वर्षीय अलीना फातिमा मोहम्मद इरफान ने रखा अपना पहला रोज़ा – परिवार में खुशी का माहौल

जालना: जालना जिले के नारिमन नगर, रेलवे स्टेशन के पास रहने वाली सात वर्षीय अलीना फातिमा मोहम्मद इरफान ने इस साल अपना पहला रोज़ा रखा। इतनी कम उम्र में अलीना द्वारा रोज़ा रखने का यह संकल्प पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण बना।

अलीना ने पूरे उत्साह, आस्था और समर्पण के साथ अपना पहला रोज़ा निभाया, जिससे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। इस खास मौके पर घर में विशेष दुआएं की गईं और सभी परिजनों ने मिलकर इस पल को यादगार बना दिया।

अलीना की यह धार्मिक भावना न सिर्फ परिवार बल्कि समाज के लिए भी एक प्रेरणास्रोत है। इतनी छोटी उम्र में उनका यह संकल्प आने वाली पीढ़ियों को भी सीख देता है कि ईमान और इबादत की शुरुआत दिल से होती है, उम्र की कोई सीमा नहीं होती।

टैग्स: First Roza, Alina Fatema, Jalna News, Roza News, Ramadan Kids, मुस्लिम समाज, रोज़ा 2025


Discover more from Nayi Soch News-e-Hub

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from Nayi Soch News-e-Hub

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading