Advertisement

दरगाह हजरत सैय्यद निर्गुनशाह (र.अ) का उर्स समारोह बड़े उत्साह के साथ संपन्न Urs celebration of Dargah Hazrat Syed Nirgun Shah (RA) concluded with great enthusiasm

जालना: जालना तहसील के निधोना गांव में स्थित दरगाह हजरत सैय्यद निर्गुनशाह वली (र.अ) का उर्स पिछले शुक्रवार को बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस उर्स में मुस्लिम समाज के लोगों के साथ-साथ अन्य धर्मों के नागरिक भी बड़ी संख्या में शामिल हुए थे.  इस दरगाह के प्रति सभी धर्मों के लोगों में गहरी आस्था है, और वे पिछले ४०० वर्षों से अपने पुरखों की परंपराओं को आज भी जीवित रखे हुए हैं.

फोटो शुक्रवार को निधोना स्थित दरगाह हजरत सैय्यद निर्गुनशाह रअ के उर्स के मौके पर जियारत करते हुए अकीदतमंद

उर्स के एक दिन पहले, गुरुवार को संदल शरीफ का आयोजन सम्पन्न हुआ. इस अवसर पर फातेहाखानी, कुरानखानी जैसे अनुष्ठान सम्पन्न किए गए. उसी दिन, मगरीब की नमाज के पश्चात् लंगर शरीफ का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने भाग लिया.
शुक्रवार को उर्स का मुख्य कार्यक्रम सम्पन्न हुआ. ४०० वर्षों की परंपरा के अनुसार, मांडवा गांव के लोग इस वर्ष भी डफ बजाते हुए और नंगे पांव निधोना की दरगाह तक पैदल यात्रा कर पहुंचे. जालना शहर के चंदनझिरा से गिलाफ शरीफ को विशेष रूप से घोड़े पर सजाकर लाया गया. इसके अतिरिक्त, छत्रपति संभाजीनगर, निधोना और आसपास के अन्य गांवों से भी गिलाफ परंपरागत रूप से यहां पहुंचे. शुक्रवार को भी लंगर शरीफ का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

इस कार्यक्रम में दरगाह के मुतवल्ली सैय्यद लाल दादामिया जागीरदार, दरगाह राजाबाग शेर सवार के मुतवल्ली सैयद जमील मौलाना, मुनवरखान गुलखान लाला, सैय्यद निसार, नरसुल्लाखान लाला के साथ ही बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.


Discover more from Nayi Soch News-e-Hub

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from Nayi Soch News-e-Hub

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading