जालना: शनिवार को जालना शहर के दरगाह हजरत जानुल्लाह शाम में चलने वाले मदरसा हजरत जान मोहम्मद का सालाना जलसा उत्साह के साथ संपन्न हुआ. जिसमें मदरसे में पढने वाले विद्यार्थियों ने अपना तालीमी मुजाहिरा पेश किया.
शनिवार की शाम बाद नमाज ए असर संपन्न हुए इस जलसे में खतीब व इमाम हाफिज अनीस अशरफी, शेख करीम, मस्जिद के मुअज्जन मोहम्मद यूसुफ, मोहम्मद कामेल, मोहम्मद इमरान टरनर, मुअज्जीबोद्दीन मुजावर, मोहम्मद जावेद मोहम्मद युसुफ आदि उपस्थित थे.

इस समय मदरसे के बच्चों को इनामों से नवाजा गया. बच्चों ने तकरीर, नात ए शरीफ, इस्लामी सवाल व जवाब, मुकालमा(डिबेट) आदि प्रस्तुत कर अपने तालीमी हुनर से सभी को रुबरु करवाया. इस समय परिसर के लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे.



Jalna:Madrasa Hazrat Jan Mohammad’s annual gathering concludes
Discover more from ImranJalna
Subscribe to get the latest posts sent to your email.














Leave a Reply