९९ नामों की रौशनी
अल-जब्बार — जो हर चीज़ पर अपनी क़ुदरत से ग़ालिब है और ज़ुल्म से पाक है
AL-JABBAR – The Compeller, The Restorer, The Irresistible
अर्थ और व्याख्या:
अल-जब्बार वह है जो हर चीज़ पर अपनी मर्जी और क़ुदरत से हुकूमत करता है — मगर अपने बंदों के लिए रहमदिल और न्यायप्रिय है।
कुरआनी संदर्भ:
“वही अल्लाह है… अल-अज़ीज़, अल-जब्बार, अल-मुतकब्बिर…”
— सूरह अल-हशर (59:23)
फज़ीलत और लाभ:
- “या जब्बार” का वज़ीफ़ा दिलों की टूट-फूट को जोड़ने वाला है।
- जो ग़म और कमजोरी से टूटा हो, उसके लिए राहत का नाम है।
- ज़ालिमों के सामने डटकर खड़े होने का हौसला देता है।
दुआ और ज़िक्र:
“या जब्बार, अजबर क़सरी व अहफज़नी”
(ऐ जब्बार! मेरी टूटी हिम्मत को जोड़ और मुझे महफूज़ रख)
ज़िंदगी में अमल:
जो अल-जब्बार को पहचानता है, वह टूट कर भी हिम्मत रखता है — क्योंकि वो जानता है कि अल्लाह हर टूटी चीज़ को जोड़ने वाला है।
यह लेख http://www.imranjalna.com की “९९ नामों की रौशनी” श्रृंखला का हिस्सा है।

Nayi Soch News-e-Hub से और जानें
नवीनतम पोस्ट अपने ईमेल पर प्राप्त करने के लिए सदस्यता लें।
































































































Leave a Reply