Advertisement

मौलाना गयास अहमद का दो दिवसीय जालना दौरा

image_editor_output_image-655602141-17086538247608197947234691328847
* मुल्क के मौजूदा हालत को लेकर किए जाने वाले १५ कामों का प्रचार प्रसार

जालना: मिबंर व मेहराब फाउंडेशन इंडिया द्वारा मुल्क के मौजूदा हालातों को लेकर किए जाने वाले १५ कामों के बारे में प्रचार प्रसार करने के उद्देश्य से देशभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी के तहत जालना में शुक्रवार और शनिवार को विविध कार्यक्रम संपन्न होंगे. जिसमें सफा बैतूल माल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा मिबंर व मेहराब फाउंडेशन इंडिया के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना गयास अहमद रशादी दो दिन के जालना दौरे पर सभी का मार्गदर्शन करेंगे.

इस संदर्भ में जानकारी देते हुए मुफ्ती फहीम ने बताया की शुक्रवार २३ फरवरी को जुमा की नमाज के पहले मामा चौक स्थित बिलाल मस्जिद में मौलाना गयास अहमद का विशेष बयान होगा. इसी दिन शाम को जाफराबाद में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भी वे नागरिकों का मार्गदर्शन करेंगे.

फोटो मौलाना गयास अहमद 

शनिवार २४ फरवरी को जालना शहर में दो मुख्य कार्यक्रम होंगे. सुबह ८ बजे से दोपहर १२.३० बजे तक नरीमन नगर स्थित हमजा मस्जिद में जिले भर के इमाम, उलेमा, मुअल्लीमों के लिए विशेष कार्यशाला संपन्न होगी. इस समय मौलाना गयास अहमद रशादी के साथ ही प्रदेशाध्यक्ष मौलाना अनीसुर्रहमान और मराठवाड़ा के मुख्य काझी मुफ्ती अब्दुल रहमान विशेष रूप से उपस्थित रहकर अलग अलग विषयों को लेकर जानकारी देंगे. शनिवार को ही शाम को मगरिब की नमाज के बाद  रेलवे स्टेशन मस्जिद में विशेष सभा होगी. 

दो दिन तक संपन्न होने वाले विविध उपक्रम सफा बैतुल माल के जिलाध्यक्ष मौलाना रईस मिल्ली की निगरानी में संपन्न होंगे. इन उपक्रमों को सफल बनाने के लिए  मुफ्ती फहीम, मुफ्ती फारुख, मुफ्ती सोहेल, मुफ्ती यूसुफ, मौलाना सलीम, मौलाना अकबर, मौलाना मुख्तार, हाफिज जुबेर, हाफिज वसीम, हाफिज एजाज, मौलाना अर्शद, सरदार खान आदि मेहनत कर रहे है. इन कार्यक्रमों में नागरिकों को बडी संख्या में उपस्थित रहने का आह्वान किया गया है.


Discover more from Nayi Soch News-e-Hub

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from Nayi Soch News-e-Hub

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading