Advertisement

मकतब के बच्चों ने एक से बढ़कर एक नात प्रस्तुत की

img-20231016-wa0037217812933734286010

* नातिया मुकाबले के पुरस्कार वितरित

जालना: जालना शहर के भोकरदन नाका परिसर स्थित मस्जिद ख्वाजा गरीब नवाज स्थित मकतब के विद्यार्थियों के लिए रविवार शाम को नातिया मुकाबले का आयोजन किया गया था जिसमें मकतब के विद्यार्थियों ने हुजूर की शान में एक से बढ़कर एक  नात प्रस्तुत कर अपनी दीनी तालीम का मुजाहेरा सभी को करवाया. 

ईद ए मिलादुन्नबी के उपलक्ष्य में आयोजित इस नातिया मुकाबले की अध्यक्षता दरगाह राजा बाग शेर सवार के मुतवली सैयद जमील मौलाना ने की. इस समय हाजी अब्दुल अजीज ममदानी, इमाम हाफिज काजी उमर, कारी अमजद, मुफ्ती अरमान, मौलाना हारून, हाफिज मुनव्वर, हाफिज शाहिद, हाफिज अर्सलान, मोहसिन बाबा, हाजी उमर कुरैशी, सोहेल चाउस, शाहनवाज तांबोली, ईमरान खान आदि विशेष रूप से उपस्थित थे.

फोटो रविवार शाम को मकतब ख्वाजा गरीब नवाज में नातिया मुकाबला संपन्न हुआ विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया

इस मुकाबले में मकतब के ३० विद्यार्थियों ने भाग लिया. पहला पुरस्कार  फैजा शेख सलीम ने जीता, दूसरा मुस्तकीम शेख अलीम ने तथा तीसरा इनाम  तूबा शेख जावेद ने हासिल किया. इन विद्यार्थियों को इनामों से नवाजा गया.  

इस उपक्रम को सफल बनाने के लिए मकतब के नाजीम  हाफिज काजी उमर सहित उनकी टीम ने मेहनत की.


Discover more from Nayi Soch News-e-Hub

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from Nayi Soch News-e-Hub

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading