* डॉ शेख अलफैज का पुरे मोहल्ले ने किया सम्मान
* दो हाफिजों का भी किया सम्मान
जालना: जालना शहर के हजरत जानुल्लाह शाह दरगाह परिसर में रहने वाले तथा मस्जिद के इमाम हाफिज मोहम्मद अनीस के बेटे शेख अलफैज ने बीएचएमएस में सफलता हासिल की डॉक्टर की डिग्री हासिल की जिसके चलते रविवार को संपूर्ण मोहल्ले की ओर से इस होनहार डॉक्टर का सम्मान किया गया. इस कार्यक्रम में हाफिज ए कुरान दो विद्यार्थियों का भी सम्मान किया गया.
शेख अलफैज ने मौलाना आजाद उर्दू स्कूल से पढ़ने के बाद हाई स्कूल की पढाई मिल्लत उर्दू स्कूल से पूरी की. उर्दू स्कूल के विद्यार्थी ने कॉलेज की पूरी पढ़ाई अंग्रेजी माध्यम से करते हुए बीएचएमएस की डिग्री डीकेएमएम होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज औरंगाबाद से हासिल की.
मस्जिद के इमाम के इस बेटे ने समाज को दिखा दिया की दीन और दुनिया दोनों में सफलता के लिए कड़ी मेहनत जरूरी है. इमाम हाफिज अनीस ने भी बच्चे की पढाई को पूरी तरजीह दी. जो बच्चे स्कूल में शेख अलफैज के साथ ने उनमें से कईयों ने बीच में ही पढाई छोड दी. धंधे कारोबार में लग गए. लेकिन शेख अलफैज ने पढ़ाई जारी रख डॉक्टरी पूरी की.

शेख अलफैज की मिसाल पूरे शहर में चर्चा का विषय है. मुस्लिम समाज के लोग हर हाल में बच्चों को आला शिक्षा देने के लिए प्रोत्साहित कर रहे है. इमाम साहब के इस होनहार बेटे का रविवार को पूरे मोहल्ले ने स्वागत किया.
इसी कार्यक्रम में मोहल्ले के ही दो अन्य विद्यार्थियों हाफिज ए कुरान होने पर उनका भी विशेष रूप से सम्मान किया गया. इनमें हाफिज करीम कलीम और हाफिज अयान सैयद जाकिर का समावेश है.
कार्यक्रम की अध्यक्षता दरगाह स्थित खुद्दाम कमेटी के अध्यक्ष शेख फहीमुद्दीन, ने की. कुरान की तिलावत से कार्यक्रम का आगाज हुआ. हाफिज अनीस ने नात पढ़ी. इस समय हाफिज वसीम, मुफ्ती फारुख, मुदस्सर फारुखी, गाजी तारीख, शेख करारमउल्लाह, शेख मुजीब, मोहम्मद युसुफ मुअज्जन, एड शेख नासिर, अफसर फारुखी, शेख शकील, शेख अकरम, मोहम्मद जावेद, सिकंदर फारूक, मोहम्मद इमरान, शेख ताजुद्दीन,शेख आबेद, शेख जमीर शेख मारूफ, हाफिज अयान आदि उपस्थित थे.
Discover more from Nayi Soch News-e-Hub
Subscribe to get the latest posts sent to your email.











![Far Away Part 22 The Raid - Nayi Soch News-e-Hub Far Away [Part 22] – The Raid](https://imranjalna.com/wp-content/uploads/mcp-images/mcp-09c9131d4fe8.jpg)















![Female Scholarship In Islam A Living Legacy Part 1 - Nayi Soch News-e-Hub Female Scholarship In Islam: A Living Legacy [Part 1]](https://imranjalna.com/wp-content/uploads/mcp-images/mcp-14d8eddf7d99.jpg)




![Far Away Part 19 An Apple For Belly - Nayi Soch News-e-Hub Far Away [Part 19] – An Apple For Belly](https://imranjalna.com/wp-content/uploads/mcp-images/mcp-925a94580019.webp)




![Far Away Part 20 Among the Afghans - Nayi Soch News-e-Hub Far Away [Part 20] – Among the Afghans](https://imranjalna.com/wp-content/uploads/mcp-images/mcp-4264bb9f5dfa.jpg)


![Far Away Part 21 Opium - Nayi Soch News-e-Hub Far Away [Part 21] – Opium](https://imranjalna.com/wp-content/uploads/mcp-images/mcp-a4faff58bd1b.jpg)














Leave a Reply