पानी बेस में रोजा इफ्तार पार्टी संपन्न
जालना: जमाते इस्लामी हिंद द्वारा शुक्रवार को नया जालना के पानी बेस परिसर स्थित कलश सिटी में रमजान और मानवता का संदेश इस विषय को लेकर विशेष कार्यक्रम संपन्न हुआ. साथ ही रोजा इफ्तार पार्टी भी संपन्न हुई.
इस समय प्रमुख वक्ता के रूप में नौशाद उस्मान ने नागरिकों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि, रोजा रखने से हम में अल्लाह के हुक्म का पालन करने की कुवत पैदा होती है. चाहे जो हो हर हाल में अपने परवरदिगार के हुक्म पर चलने का संकल्प रोजा होता है. इस से इंसान गलत कामों से बचता है. भूखे रहने के कारण इंसान गरीबों और दीन दुखियों की परेशानी को समझता है तथा हर तरफ सद्भाव का निर्माण होता है. रोजे के चलते इंसान अपने आप में बदलाव लाता है जिसका लाभ इनसानियत को मिलता है.

इस कार्यक्रम में पुलिस उपनिरीक्षक सुग्रीव चाटे, सहाय्यक पुलिस उपनिरीक्षक परशुराम पवार, नंदकिशोर जागडे, रमेश गौरक्षक, एड सुधाकर धामणगावकर, पुलिस हेड कॉन्स्टेबल फक्रुद्दीन तडवी, संतोष माधवले उपस्थित थे.
इस उपक्रम को सफल बनाने के लिए जमाते इस्लामी हिंद के शहर अध्यक्ष शेख इस्माइल, शेख अय्युब, मो गफूर, मो मुस्ताक, शेख आसिफ, मो सुफियान, काजी गालिब, शेख करीम आदि ने परिश्रम किया.
Discover more from ImranJalna
Subscribe to get the latest posts sent to your email.














Leave a Reply