Correct pronunciation of Arabic prayers in Hindi along with their meaning in Hindi
arabee duaon ka sahee uchchaaran hindee mein, saath hee unaka hindi arth
1. रोज़ाना की आम दुआ rozaana kee aam dua
اللَّهُمَّ إِنِّي أَسْأَلُكَ الْعَافِيَةَ فِي الدُّنْيَا وَالْآخِرَةِ
उच्चारण:
अल्लाहुम्मा इन्नी असअलुका अल-आफियत फ़िद-दुन्या वल-आख़िरह
हिंदी अर्थ:
“ऐ अल्लाह! मैं तुझसे दुनिया और आख़िरत में आफ़ियत (सलामती और भलाई) माँगता हूँ।”
2. तकलीफ और परेशानी में पढ़ने की दुआ takaleeph aur pareshaanee mein padhane kee dua
اللَّهُمَّ لَا سَهْلَ إِلَّا مَا جَعَلْتَهُ سَهْلًا وَأَنْتَ تَجْعَلُ الْحَزْنَ إِذَا شِئْتَ سَهْلًا
उच्चारण:
अल्लाहुम्मा ला सहला इल्ला मा ज’अल्तहू सहलन, व अंता तज’अलुल-ह़ज़्ना इज़ा शि’ता सहलन
हिंदी अर्थ:
“ऐ अल्लाह! कोई चीज़ आसान नहीं है, सिवाय इसके कि तू उसे आसान बना दे, और जब तू चाहे तो मुश्किल को भी आसान कर सकता है।”

3. बीमारी से शिफ़ा पाने की दुआ beemaaree se shifa paane kee dua
اللَّهُمَّ اشْفِ مَرَضَانَا وَمَرْضَى الْمُسْلِمِينَ
उच्चारण:
अल्लाहुम्मा अश्फ़ि मरदाना व मरदा अल-मुस्लिमीन
हिंदी अर्थ:
“ऐ अल्लाह! हमारे बीमारों और तमाम मुसलमानों के बीमारों को शिफ़ा (स्वास्थ्य) अता फरमा।”
4. माफी और रहमत की दुआ maafhee aur rahamat kee dua
اللَّهُمَّ إِنَّكَ عَفُوٌّ تُحِبُّ الْعَفْوَ فَاعْفُ عَنِّي
उच्चारण:
अल्लाहुम्मा इन्नका अफुव्वुन तुह़िब्बुल अफ़्वा फ’अफु अन्नी
हिंदी अर्थ:
“ऐ अल्लाह! तू बड़ा माफ़ करने वाला है और तू माफ़ करना पसंद करता है, मुझे भी माफ़ फरमा।”
5. सफर में हिफ़ाज़त की दुआ safhar mein hifaazat kee dua
سُبْحَانَ الَّذِي سَخَّرَ لَنَا هَذَا وَمَا كُنَّا لَهُ مُقْرِنِينَ وَإِنَّا إِلَىٰ رَبِّنَا لَمُنقَلِبُونَ
उच्चारण:
सुब्ह़ानल्लज़ी सख़्ख़र लना ह़ाज़ा व मा कुन्ना लहू मुक्रिनीन, व इन्ना इला रब्बिना लमुन्क़लिबून
हिंदी अर्थ:
“पाक है वह (अल्लाह), जिसने हमारे लिए इसे (सवारी को) वशीभूत किया, वरना हम इसे काबू में करने वाले न थे, और हमें अपने रब की ओर लौटना है।”
6. रोज़ी और बरकत के लिए दुआ rozee aur barakat ke lie dua
اللَّهُمَّ إِنِّي أَسْأَلُكَ رِزْقًا طَيِّبًا وَعَمَلًا مُتَقَبَّلًا
उच्चारण:
अल्लाहुम्मा इन्नी असअलुका रिज़्क़न त़य्यिबन व’अमलन मुतक़ब्बलन
हिंदी अर्थ:
“ऐ अल्लाह! मैं तुझसे पाक (हलाल) रोज़ी और कबूल होने वाले अमल का सवाल करता हूँ।”
7. ग़म और चिंता दूर करने की दुआ gam aur chinta door karane kee dua
اللَّهُمَّ إِنِّي أَعُوذُ بِكَ مِنَ الْهَمِّ وَالْحَزَنِ وَأَعُوذُ بِكَ مِنَ الْعَجْزِ وَالْكَسَلِ
उच्चारण:
अल्लाहुम्मा इन्नी अ’ऊज़ु बिका मिनल-हम्मि वल-ह़ज़नि, व अ’ऊज़ु बिका मिनल-अज्ज़ि वल-कसलि
हिंदी अर्थ:
“ऐ अल्लाह! मैं तुझसे चिंता और ग़म से पनाह माँगता हूँ, और मैं तुझसे कमजोरी और सुस्ती से भी पनाह माँगता हूँ।”
8. बुरी नज़र और बुरे असर से बचने की दुआ buree nazar aur bure asar se bachane kee dua
أَعُوذُ بِكَلِمَاتِ اللَّهِ التَّامَّاتِ مِنْ شَرِّ مَا خَلَقَ
उच्चारण:
अ’ऊज़ु बिकालिमातिल्लाहि त़ाम्माति मिन शर्रि मा ख़लक़
हिंदी अर्थ:
“मैं अल्लाह के मुकम्मल कलिमों की पनाह चाहता हूँ उसकी हर मखलूक के शर (बुराई) से।”
9. बच्चों के लिए हिफ़ाज़त की दुआ bachchon ke lie hifaazat kee dua
أُعِيذُكَ بِكَلِمَاتِ اللَّهِ التَّامَّةِ مِنْ كُلِّ شَيْطَانٍ وَهَامَّةٍ وَمِنْ كُلِّ عَيْنٍ لَامَّةٍ
उच्चारण:
उ’ईज़ुका बिकालिमातिल्लाहि त़ाम्मति मिन कुल्लि शैत़ानिन व ह़ाम्म़तिन व मिन कुल्लि ‘अय्निन लाम्म़ह
हिंदी अर्थ:
“मैं तुझे अल्लाह के मुकम्मल कलिमों की पनाह में देता हूँ, हर शैतान, ज़हरीले जानवर और हर नुकसान देने वाली नज़र से।”
10. इमान और नेक अमल की दुआ imaan aur nek amal kee dua
اللَّهُمَّ اجْعَلْنِي مِنَ الصَّالِحِينَ
उच्चारण:
अल्लाहुम्मा अज’अलनी मिनस-सालिह़ीन
हिंदी अर्थ:
“ऐ अल्लाह! मुझे नेक बंदों में शामिल कर दे।”
निष्कर्ष:
ये तमाम दुआएं रोज़मर्रा की ज़िंदगी में बहुत अहमियत रखती हैं। हमें हर हाल में, हर खुशी और हर ग़म में, हर जरूरत और हर परेशानी में सिर्फ़ अल्लाह से ही दुआ माँगनी चाहिए।
अल्लाह हम सबकी दुआओं को क़ुबूल फरमाए, आमीन!
Nayi Soch News-e-Hub से और जानें
नवीनतम पोस्ट अपने ईमेल पर प्राप्त करने के लिए सदस्यता लें।






![Far Away Part 19 An Apple For Belly - Nayi Soch News-e-Hub Far Away [Part 19] – An Apple For Belly](https://imranjalna.com/wp-content/uploads/mcp-images/mcp-925a94580019.webp)




![Far Away Part 20 Among the Afghans - Nayi Soch News-e-Hub Far Away [Part 20] – Among the Afghans](https://imranjalna.com/wp-content/uploads/mcp-images/mcp-4264bb9f5dfa.jpg)


![Far Away Part 21 Opium - Nayi Soch News-e-Hub Far Away [Part 21] – Opium](https://imranjalna.com/wp-content/uploads/mcp-images/mcp-a4faff58bd1b.jpg)









































Leave a Reply