विज्ञापन

इकरा उर्दू प्राइमरी स्कूल में जलसा सीरतुन नबी उत्साह के साथ संपन्न

img-20240914-wa00467594849006065070634

जालना: चिश्तिया एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी द्वारा संचालित इकरा उर्दू प्राइमरी स्कूल द्वारा शनिवार को शहर के केजीएन फंक्शन हॉल में जलसा सीरतुन नबी का आयोजन उत्साह के साथ संपन्न हुआ.

इस समारोह में संस्था के अध्यक्ष पूर्व नगरसेवक शेख वहीद के साथ ही मुफ्ती मोहम्मद फहीम, अयूब खान, अहमद बिन सईद चाऊस, लियाकत अली खान, बाबू भाई खलीफा, कलीम भाई, चंदा पहलवान, बाबू भाई, मुफ्ती फारूक, मुफ्ती नोमान नदवी, शेख मतीन, शेख उमर शेख वहीद (सचिव), उबैद सिद्दीकी हुदा स्कूल, जहीर नदवी, संस्था के अध्यक्ष पूर्व नगरसेवक शेख वहीद अब्दुल्ला चाउस आदि उपस्थित थे.

जलसे की शुरुआत आरिश शेख जहीर द्वारा कुरान की तिलावत से हुई। नातिया कलाम उम्मे अयमन खान ने पेश किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने पैगंबर मुहम्मद (सअ) की जिंदगी को लेकर अपने विचार व्यक्त किए. जिसमें आयशा मोहम्मद अजहर, उम्म अयमान नईम, अयमन मुज़म्मिल, माहिर मुजाहिद, तंज़ीला शब्बीर, आलिया शकील, अफ़ीफ़ा अज़ीम, आयशा अजहर ने प्रस्तुति दी. कई छात्रों ने अंग्रेजी में भी अपने विचार व्यक्त किए जिनमें सदफ शेख नसीर, रमशा कुलसुम, सादिया सलीम ने बेहतरीन अंदाज में प्रस्तुति दी। इस दौरान विद्यार्थियों ने नात, दुआएँ, कविता आदि बेहतरीन अंदाज में प्रस्तुत किए.

इस अवसर पर प्रमुख अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए. संस्था अध्यक्ष शेख वहीद ने इस दौरान स्कूल में चलाए जा रहे विविध उपक्रमों की जानकारी दी तथा कहा कि आने वाले समय में बच्चों को हर तरह की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी ताकि बच्चे किसी भी क्षेत्र में पीछे न रहें.

अध्यक्षीय भाषण में मुफ्ती फहीम ने शिक्षकों व छात्रों के प्रयास की सराहना की. साथ ही शिक्षकों के लिए प्रभावी सुधारात्मक उपाय भी पेश किए.

इस जलसे को सफल बनाने के लिए मोहम्मद मुजम्मिल खान, शेख अतीक, शिक्षिका आरिफ़ा खातून, नाज़िमा सिद्दीकी, तहनीत बाजी, आलिया टीचर, अरूबा टीचर ने परिश्रम किया.


Nayi Soch News-e-Hub से और जानें

नवीनतम पोस्ट अपने ईमेल पर प्राप्त करने के लिए सदस्यता लें।

author avatar
इमरान सिद्दीकी

Nayi Soch News-e-Hub से और जानें

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading