विज्ञापन

ईद-ए-मिलादुन्नबी पर जुलूस-ए-मोहम्मदी 19 सितंबर को

image_editor_output_image559464011-17263857063296253356987318120035

*नियमों का पालन करते हुए शरीयत के दायरे में रहते हुए जुलूस में शामिल होने की अपील

* मौलाना गुलाम जिलानी मिस्बाही ने जारी की नियमावली

जालना: गणेश उत्सव और ईद-ए-मिलादुन्नबी एक साथ होने के कारण प्रशासन के अनुरोध पर इस बार भी जुलूस कमेटी ने 16 सितंबर के बजाय 19 सितंबर को जालना शहर में भव्य जुलूस-ए-मोहम्मद निकालने का निर्णय लिया है. गुरुवार को पूरे उत्साह के साथ इसका आयोजन होगा.
इस संदर्भ में कमेटी के सदर महमूद पहलवान कुरैशी और गुलजार मस्जिद के पेश इमाम मौलाना गुलाम जिलानी मिस्बाही ने जानकारी दी. यह जुलूस गुरुवार को ज़ोहर की नमाज़ के बाद मंगल बाजार स्थित गुलजार मस्जिद से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए गरीब शाह बाजार पहुंचेगा.

जुलूस कमेटी और मस्जिद के सदर महमूद पहलवान ने बताया कि जुलूस की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. यह जुलूस चौक मस्जिद, सराफा, फूल बाजार, मोती मस्जिद, सिंधी बाजार, अलंकार चौक, महावीर चौक होते हुए गरीब शाह बाजार पहुंचेगा.

खुशी मनाने का हुक्म देता है कुरान

मौलाना मिस्बाही ने कहा कि अल्लाह पाक ने पसंदीदा दिनों को याद रखने का हुक्म कुरान करीम में दिया है. अन्य दिनों के मुकाबले अल्लाह पाक के नजदीक सबसे मुकद्दस दिन पैगंबर मुहम्मद (स.अ.) का यौमे-विलादत है. क्योंकि तमाम अन्य दिनों की बरकत भी इसी दिन से जुड़ी हुई है. मौलाना मिस्बाही ने कहा कि, अल्लाह ने अपने हबीब का नाम मोहम्मद भी रखा है और अहमद भी. अहमद वह होता है जिसने सबसे ज्यादा खुदा की तारीफ की हो और मोहम्मद वह होता है खुदा ने सबसे ज्यादा जिसकी तारीफ की हो.

कुरान में अल्लाह फरमाता है, महबूब हमने आपके लिए आपका जिक्र बुलंद कर दिया है.

मौलाना के कहा कि, इसलिए जिक्र मुस्तफा वह चीज है जो कभी खत्म हो ही नहीं सकती. जिस वक्त दुनिया फना होगी खुदा का नाम लेने वाला रुए जमीन पर कुछ नहीं होगा तो जिक्रे खुदा इतनी देर रुक जाएगा मगर खुदा के जरिए उस वक्त भी मुस्तफा का जिक्र जारी रहेगा. कुरान शरीफ हमें रहमत-ए-इलाही पर खुशी मनाने का हुक्म देता है. कुरान ए हकीम ही पैगंबर मोहम्मद (स.अ.) को तमाम आलम के लिए रहमत-ए-इलाही बताता है. इस लिहाज से जश्न-ए-विलादत की खुशी मनाना दरअसल हुक्म-ए-कुरानी पर अमल करने का है.

कैसे मनाना चाहिए ईद

इससे पूर्व, शुक्रवार को जुमा की नमाज के पहले ईद ए मिलादुन्नबी के उपलक्ष्य में गुलजार मस्जिद के पेश इमाम मौलाना जिलानी मिस्बाही ने लोगों का मार्गदर्शन किया. उन्होंने ईद ए मिलादुन्नबी का जश्न क्यों और किस तरह मनाना चाहिए, इस बारे में कुरान और हदीस के हवाले से बताया, उन्होंने कहा कि ईद ए मिलादुन्नबी के दिन सदका-खैरात करना, रोजा रखना, तिलावत ए कुरान ए पाक के साथ ही ज्यादा नफ्ली इबादतें करनी चाहिए, इस दिन हमें यतीमों, बेवाओं और अन्य जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए. दुकान, मकान, गली, बाजारों में सजावट करें. मौलाना मिस्बाही ने कहा कि इन कामों के लिए लोगों से जबरन चंदा वसूलना और बिजली चोरी करना जायज नहीं है, हमें इसका ध्यान रखना चाहिए कि हमारी वजह से किसी को कोई परेशानी नहीं हो.

वक्फ अमेंडमेंट बिल और इसके विरोध की जरूरत को लेकर भी मौलाना मिस्बाही ने मार्गदर्शन किया तथा इससे गंभीर मसले को लेकर सभी को एकजुट होकर मिलकर इसका विरोध करने की अपील की.

जालना शहर में ईद-ए-मिलादुन्नबी पर आयोजित होने वाला जुलूस शहर के मुख्य रास्तों से करीब तीन घंटे तक गुजरता है. मौलाना मिस्बाही ने बताया कि जुलूस में शामिल होने के लिए कुछ नियम हैं, जो इस प्रकार हैं:

  • • निहायत पाक-साफ, बाअदब, बावजू होकर जुलूस में शरीक हों, शोर-शराबा, हुज्जत-विवाद और बेवजह बातचीत से परहेज करें.
  • • अनुशासन के साथ कतार बनाकर अदब के साथ चलें, यातायात में बाधा निर्माण नहीं हो इसका ख्याल रखें.
  • • इस्लामी झंडों के साथ ही तिरंगे झंडे भी जुलूस में शामिल करें.
  • • गाना-बजाना, नाचना, चेहरे रंगना और एक-दूसरे पर रंग उड़ाने और पटाखे फोड़ने से परहेज करें, क्योंकि यह इस्लामी तालीम के खिलाफ है.
  • • आशिकान-ए-मुस्तफा (सल्ल.) शरई और इस्लामी नारे ही लगाएं.
  • • डीजे बजाने और पटाखे फोड़ने से परहेज करें, क्योंकि यह इस्लामी तालीम के खिलाफ है.
  • • जुलूस में शामिल होने वाले लोगों से अपील की गई है कि वे जुलूस के अंत तक दरगाह शरीफ तक पहुंचे, दुआ में शामिल हों और फैज हासिल करें.
  • • लोगों को साफ-सफाई का भी ख्याल रखने और किसी को तकलीफ देने वाले नारे न लगाने को कहा गया है.

Eid-e-Miladunnabi procession on September 19th

Appeal to participate in the procession while adhering to the rules and staying within the bounds of Sharia

Maulana Ghulam Jilani Misbahi issued guidelines

Jalna: Due to the coincidence of Ganesh Utsav and Eid-e-Miladunnabi, the procession committee has decided to take out a grand Julus-e-Mohammed in Jalna city on September 19th instead of September 16th, at the request of the administration. It will be organized with full enthusiasm on Thursday.

In this context, the committee’s president, Mahmud Pehalwan Qureshi, and the Imam of Gulzar Masjid, Maulana Ghulam Jilani Misbahi, provided information. This procession will start on Thursday after Zohar prayers from Gulzar Masjid located in Mangal Bazar and will pass through the main routes of the city and reach Garib Shah Bazar.

The procession committee and the president of the mosque, Mahmud Pehalwan, said that preparations for the procession have started. This procession will reach Garib Shah Bazar via Chowk Masjid, Sarafa, Phool Bazar, Moti Masjid, Sindhi Bazar, Alankar Chowk, and Mahavir Chowk.

Quran commands to celebrate happiness

Maulana Misbahi said that Allah Pak has commanded in the Quran Kareem to remember the favorite days. The most sacred day near Allah Pak compared to other days is the birthday of Prophet Muhammad (PBUH). Because the blessings of all other days are also connected with this day. Maulana Misbahi said that Allah has also named his beloved Muhammad and also Ahmad. Ahmad is the one who has praised God the most, and Muhammad is the one whom God has praised the most.

In the Quran, Allah says, Beloved, I have raised your mention for you.

Maulana said that therefore, the mention of Mustafa is something that can never end. When the world will be destroyed, there will be nothing on the face of the earth that takes the name of God, then the mention of God will stop for so long, but even at that time, the mention of Mustafa will continue through God. The Quran Sharif commands us to celebrate happiness on the mercy of Allah. The Quran-e-Hakim itself describes Prophet Muhammad (PBUH) as the mercy of Allah for the whole world. In this sense, celebrating the happiness of Jashn-e-Wiladat is actually acting upon the command of the Quran.

How to celebrate Eid

Earlier, on Friday, before the Friday prayers, the Imam of Gulzar Masjid, Maulana Jilani Misbahi, guided the people on the occasion of Eid-e-Miladunnabi. He told about why and how to celebrate Eid-e-Miladunnabi, citing the Quran and Hadith. He said that on the day of Eid-e-Miladunnabi, one should give charity, fast, recite the Quran, and perform more Nafl prayers.

On this day, we should help orphans, widows, and other needy people. Decorate shops, houses, streets, and markets. Maulana Misbahi said that it is not permissible to forcibly collect donations from people and steal electricity for these works, we should keep in mind that no one should face any problem because of us.

Maulana Misbahi also gave guidance on the Waqf Amendment Bill and the need to oppose it, and appealed to everyone to unite and oppose this serious issue together.

The procession to be held on Eid-e-Miladunnabi in Jalna city passes through the main roads of the city for about three hours. Maulana Misbahi said that there are some rules for participating in the procession, which are as follows:

  • • Participate in the procession in a very clean, respectful, and humble manner, avoid noise, arguments, and unnecessary conversations.
  • • Walk in a disciplined manner in a queue, take care not to obstruct traffic.
  • • Include the tricolor flag along with Islamic flags in the procession.
  • • Avoid singing, dancing, painting faces, throwing colors at each other, and bursting firecrackers, as this is against Islamic teachings.
  • • Should only raise Sharia and Islamic slogans.
  • • Avoid playing DJs and bursting firecrackers as this is against Islamic teachings.
  • • People participating in the procession have been appealed to reach Dargah Sharif by the end of the procession, participate in the prayer, and gain blessings.
  • • People have also been asked to take care of cleanliness and not to raise any slogans that cause trouble to anyone.

Nayi Soch News-e-Hub से और जानें

नवीनतम पोस्ट अपने ईमेल पर प्राप्त करने के लिए सदस्यता लें।

author avatar
इमरान सिद्दीकी

Nayi Soch News-e-Hub से और जानें

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading