विज्ञापन

जालना में विशेष महफिले दुआ का आयोजन : शहर एक अनोखे मजहबी आयोजन का गवाह बनने जा रहा है

ban0849628707130305318872155
जालना में विशेष महफिले दुआ का आयोजन : शहर एक अनोखे मजहबी आयोजन का गवाह बनने जा रहा है

जालना: जालना शहर एक अनोखे मजहबी आयोजन का गवाह बनने जा रहा है. मंगल बाजार स्थित गुलजार मस्जिद के पेश इमाम मौलाना गुलाम जिलानी मिस्बाही अपनी वालिदा की बरसी पर एक विशेष महफिले दुआ का आयोजन कर रहे हैं. यह महफिल सिर्फ एक साधारण दुआ सभा नहीं होगी, बल्कि इसमें कुरान की तिलावत, दुआओं का एहतिमाम, नमाज और रोजे जैसे विभिन्न धार्मिक कार्य शामिल होंगे, जो इसे एक रूहानी अनुभव बनाएंगे.

ban8879854411504110220061373

मौलाना मिस्बाही ने इस आयोजन के पीछे के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह महफ़िल उनकी वालिदा मरहूमा की मगफिरत के लिए समर्पित है. इसके साथ ही, उनके परिवार, जालना शहर और पूरी दुनिया के सभी मरहूम मुसलमान भाइयों और बहनों को भी दुआओं में शामिल किया जाएगा. यह आयोजन सांप्रदायिक सद्भाव और एकता का संदेश भी देता है, जहां लोग एक साथ आकर एक दूसरे के लिए दुआ करते हैं.

इस महफिले दुआ को और भी विशेष बनाने के लिए, 15 दिसंबर तक कुरान की तिलावत के साथ ही  विभिन्न मजहबी आयोजन होंगे. 

इसमें 25 लाख आयत-ए-करीमा,

1 लाख सूरह यासीन,

21,000 सूरह मुल्क,

21,000 आयतल कुर्सी,

21000 सूरह रहमान,

21 लाख कलिमा-ए-तैय्यिबा,

21 लाख कलिमा-ए-शहादत, 2100 खत्मे कुरान,

1 करोड़ दरूद शरीफ,

21,000 दुरूदे ताज,

1 लाख सूरह फातिहा,

1 लाख सूरह इखलास शामिल हैं. इसके अलावा, 2100 रकात नफिल नमाज़,

1100 नफिल रोज़े और अन्य अजकार व वजाइफ भी किए जाएंगे. 

मौलाना मिस्बाही ने जालना के सभी लोगों से इस महफिले दुआ में शामिल होने  की अपील की है. उन्होंने कहा कि यह सभी के लिए अल्लाह से  रहमत प्राप्त करने का एक अवसर है.  मौलाना ने लोगों से यह भी अनुरोध किया है कि 15 दिसंबर तक वे जो भी पढ़ सकते हैं, पढ़ें और उन्हें सूचित करें ताकि यह मालूम हो सके कि कितने लोग इस आयोजन में अपना योगदान दे रहे हैं.

यह महफिले दुआ न केवल एक मजहबी आयोजन है, बल्कि यह समुदाय को एक साथ लाने और एकजुट होकर इस्लामी तालीमात को लेकर  जागरूकता बढ़ाने का एक मंच भी है.
*संपर्क: मौलाना गुलाम जिलानी मिस्बाही, मोबाइल: 9423652786, 8421752786

ban0849628707130305318872155
Special Mehfil e Dua organized in Jalna The city is going to witness a unique religious event
img-20241123-wa00788493259930140622051

Special Mehfil-e-Dua organized in Jalna: The city is going to witness a unique religious event


Nayi Soch News-e-Hub से और जानें

नवीनतम पोस्ट अपने ईमेल पर प्राप्त करने के लिए सदस्यता लें।

author avatar
इमरान सिद्दीकी

Nayi Soch News-e-Hub से और जानें

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading