विज्ञापन

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी और इस्लाहे मुआशरा कॉन्फ्रेंस:
गुलजार मस्जिद में होगा पैगंबर मुहम्मद (सअ) के जन्मदिन का जश्न

img-20241001-wa00595721584715692297855

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी और इस्लाहे मुआशरा कॉन्फ्रेंस:
गुलजार मस्जिद में होगा पैगंबर मुहम्मद (सअ) के जन्मदिन का जश्न

Jashn-e-Eid Miladunnabi and Islahe Muashra Conference:
Prophet Muhammad’s (PBUH) birthday will be celebrated at Gulzar Mosque

जालना: अल्लाह के आखरी पैगंबर हजरत मोहम्मद (सअ) के जन्मदिन के मुबारक मौके पर जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी मनाने के लिए मंगल बाजार स्थित गुलजार मस्जिद में 4 अक्टूबर, शुक्रवार को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इस्लाहे मुआशरा कॉन्फ्रेंस के साथ इस्लामिक शिक्षा और समाज सुधार पर भी चर्चा होगी.

इस कार्यक्रम में नासिक से मुफ्ती सैयद मोहम्मद आसिफ इकबाल, मुफ्ती अब्दुल हमीद और नातखान सैयद अहमद रज़ा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे. कार्यक्रम का आयोजन मौलाना ज़ियाउर्रहमान की निज़ामत, गुलजार मस्जिद के सदर महमूद पहलवान की हिमायत और गुलजार मस्जिद के पेश-इमाम मौलाना गुलाम जिलानी मिस्बाही की निगरानी में होगा.

इस अवसर पर मुफ्ती गुलाम नबी, हाफिज मोहम्मद रिजवान कादरी, मौलाना दिलावर हुसैन, हाफिज सैय्यद अनवर, हाफिज सय्यद फैय्याज़ अहमद, मौलाना मंजूर आलम, हाफिज व कारी फैय्याज़ अहमद, हाफिज सय्यद ज़मीर, अज़ीमुद्दीन, मौलाना नौशाद रजा, सैयद जुनैद, अहमद पहलवान कुरैशी सहित कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहेंगी.
नौजवान-ए-अहले सुन्नत ने तमाम आशिके रसूल से इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित रहने का आह्वान किया
है.


Nayi Soch News-e-Hub से और जानें

नवीनतम पोस्ट अपने ईमेल पर प्राप्त करने के लिए सदस्यता लें।

author avatar
इमरान सिद्दीकी

Nayi Soch News-e-Hub से और जानें

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading