- जालना में अर्जुन खोतकर ने किया चारों खाते चीत
- 31 हजार 651वोटों से दर्ज की बड़ी जीत
- अर्जुन खोतकर 1 लाख 4 हजार 665 वोट,
- कैलाश गोरंट्याल 73 हजार 14 वोट
- अब्दुल हफीज ने काटे 30 हजार 454 वोट
जालना: जालना विधानसभा में पारंपरिक प्रतिद्वंदी कांग्रेस के विधायक कैलाश गोरंट्याल को शिवसेना शिंदे गट के अर्जुन खोतकर ने 31 हजार 651 मतों के भारी अंतर से करारी शिकस्त देकर पिछली बार मिली 26 हजार मतों की हार का बदला ले लिया. उनकी जीत के साथ ही जालना में खोतकर और गोरंट्याल के बारी बारी विधायक बनने की परंपरा बरकरार रही. 1999 से लगा कर आज तक जालना में इन दोनों का ही दबदबा बरकरार है.

शिंदे गट के अर्जुन खोतकर ने 1 लाख 4 हजार 665 वोट हासिल किए जबकि कांग्रेस के कैलाश गोरंट्याल को 73 हजार 14 वोटों पर ही समाधान करना पड़ा.
निर्दलीय अब्दुल हफीज ने बिगाडा कांग्रेस का समीकरण
इस चुनाव में कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने के बाद अब्दुल हफीज ने बागी रुख अपनाते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ा. सिर्फ मुस्लिम वोटो के आधार पर उनकी जीत की संभावना पहले से भी नही थी लेकिन मौलाना सज्जाद नोमानी द्वारा उनका समर्थन करने के बाद जालना में फिजा बदली.

अब्दुल हफीज के समर्थन में मुस्लिम धर्मगुरुओं के समर्थन के बाद हिंदू समाज में भी एकजुट होने की हवा अर्जुन खोतकर के पक्ष में चली. अब्दुल हफीज ने 30 हजार 454 वोट लेकर कांग्रेस को जहां पूरी तरह कमजोर कर दिया वही उनकी वजह से हिंदू समाज विशेषकर मारवाड़ी और सिंधी समाज के वोट जो कैलाश गोरंट्याल के वोट बैंक थे वो भी कट कर खोतकर के खाते में चले गए तथा खोतकर बड़ी जीत हासिल करने में सफल रहे.
इस चुनाव वंचित बहुजन आघाडी के डेविड घुमारे को 6 हजार 322 वोट मिले. भाजपा के बागी निर्दलीय उम्मीदवार अशोक पांगारकर को 2 हजार 227 वोट मिले. इनके अलावा अन्य सभी उम्मीदवारों को एक हजार से भी कम वोट मिले. नोटा को 813 लोगें ने वोट किया.


Arjun Khotkar won the election in Jalna by 31 thousand 651 votes. Abdul Hafeez got 30 thousand 454 votes.
- King Charles Quotes Hadith Praising Oman at Windsor State BanquetKing Charles hadith on Oman: at a Windsor banquet for Sultan Haitham bin Tariq, the King quoted the Prophet ﷺ in Arabic to praise Omanis’ hospitality.
- UAE’s Lana Nusseibeh Enters Race to Become UN Secretary-GeneralLana Nusseibeh UN secretary-general bid: UAE minister joins a deadlocked race and could be the first woman and first Gulf Arab to lead the United Nations.
- Quote of the Day: Education Can Change the World | 22 October 2026Nelson Mandela: “Education is the most powerful weapon which you can use to change the world.” Its meaning, a real-life example, three things to do today and a short FAQ.
- MP Waqf Board Gives ₹21.6 Lakh Scholarships to 289 Orphaned StudentsThe MP Waqf Board gave ₹21.6 lakh in scholarships to 289 orphaned students from KG to Class 12, funded by Waqf rent in Bhopal. Here are the details.
- Gaza Winter Warning: UN Flags Flood Risk at Khan Younis Tent SitesThe UN warns Khan Younis displacement sites hosting 650+ families face winter flooding and collapse, while shelter aid reaches under a fifth of families in need.
Discover more from ImranJalna
नवीनतम पोस्ट अपने ईमेल पर प्राप्त करने के लिए सदस्यता लें।










Leave a Reply