विज्ञापन

पांच साल की मरयम ने रखा पहला रोज़ा

मासूम इबादत से घर में रूहानी रौनक का समा

image_editor_output_image2078741868-17422027221258896960524630992382

पांच साल की मरयम ने रखा पहला रोज़ा, मासूम इबादत ने घर में भर दी रूहानी रौनक

गांधी नगर, जालना। माहे-रमज़ान की पाक आमद के साथ ही इबादत और तक़्वा की खुशबू फिज़ाओं में फैल चुकी है। इस मुबारक महीने में मरयम मुनावर ख़ान, उम्र महज़ 5 साल, ने अपना पहला रोज़ा रखकर सभी का दिल जीत लिया।

रहमानिया मस्जिद के पास, गांधी नगर की रहने वाली मासूम मरयम ने अपनी पाक नियत और अल्लाह से मोहब्बत के जज़्बे से रोज़ा रखकर पूरे घर को रहमतों से सराबोर कर दिया।

घरवालों ने बताया कि मरयम ने खुद दिल से रोज़ा रखने की ख्वाहिश जाहिर की थी। सुबह से इफ्तार तक मरयम ने सब्र, तक़्वा और इख़लास के साथ इबादत की, जो काबिले तारीफ़ है।

अहले-खानदान ने मरयम को दुआओं से नवाज़ा:
“अल्लाह तआला मरयम को नेक सीरत, लंबी उम्र और दीन-दुनिया की कामयाबी अता फरमाए। आमीन।”

पड़ोसियों और रिश्तेदारों ने भी मरयम की हिम्मत की सराहना की और इस पाक पहल को एक रूहानी मिसाल बताया। घर में इस मौके को यादगार बनाने के लिए मिठाइयों और खास दुआओं का भी एहतमाम किया गया।

image_editor_output_image2078741868-17422027221258896960524630992382




Nayi Soch News-e-Hub से और जानें

नवीनतम पोस्ट अपने ईमेल पर प्राप्त करने के लिए सदस्यता लें।

author avatar
इमरान सिद्दीकी

Nayi Soch News-e-Hub से और जानें

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading