विज्ञापन

✨ कुरआन की रौशनी: हिफ़्ज़, तरावीह और नजराने की हक़ीक़त ✨

anewdesign_17408313372326657416915200903669

Light of the Qur’an: The reality of memorization, Taraweeh and offerings

क्या कुरआन सिर्फ़ तरावीह के लिए याद किया जाता है? एक अफ़सोसनाक ग़लतफ़हमी जो बदलनी होगी!

हमारे समाज में एक ख़तरनाक ग़लतफ़हमी जड़ पकड़ चुकी है—कुछ लोग समझते हैं कि कुरआन-ए-पाक को हिफ़्ज़ करने का मक़सद सिर्फ़ रमज़ान में तरावीह में सुनाना है! यहां तक कि कुछ तो ये कहते हैं कि अगर किसी ने तरावीह में कुरआन नहीं सुनाया, तो उसके हिफ़्ज़ का क्या फ़ायदा?
इसी सोच ने कई बच्चियों को कुरआन हिफ़्ज़ करने से रोक दिया, क्योंकि लोग कहते हैं, “जब वे तरावीह में नहीं सुनाएंगी तो फिर हिफ़्ज़ क्यों करें?” कुछ लोग तो ये तक मान चुके हैं कि अगर तरावीह में कुरआन न सुनाया जाए, तो वो भूल जाएगा!
लेकिन हक़ीक़त इससे कोसों दूर है!

क्या बुज़ुर्ग सिर्फ़ तरावीह के लिए हिफ़्ज़ करते थे?

अगर हम बुज़ुर्गों की ज़िंदगी पर नज़र डालें तो देखेंगे कि उनका मक़सद कभी भी सिर्फ़ तरावीह में कुरआन सुनाना नहीं था। हज़रत ताजुश्शरिया रहमतुल्लाह अलैहि ने 70 साल की उम्र में कुरआन हिफ़्ज़ किया, और ग़ज़ा-शाम में कई बुज़ुर्ग औरतों ने भी हिफ़्ज़ किया—क्या उन्होंने सिर्फ़ तरावीह के लिए याद किया था?
सच ये है कि हमें इस सोच को बदलने की ज़रूरत है। कुरआन को याद रखने का सही तरीक़ा ये है कि हम रोज़ाना उसकी तिलावत करें। यही “मोहब्बत-ए-कुरआन” की असली पहचान है!

तरावीह के नजराने की जायज़ सूरतें

अब हम इस बहस के अहम हिस्से पर आते हैं—तरावीह में कुरआन सुनाने के बदले मिलने वाले नजराने की शरई सूरतें।

1️⃣ मोहब्बत और सिलह-रहमी पर नजराना
अगर कोई हाफ़िज़ पहले ही कह दे कि वो कोई चीज़ नहीं लेगा और सुनाने वाले भी साफ़ कर दें कि वे कुछ नहीं देंगे। लेकिन बाद में, अगर मोहब्बत और सिलह-रहमी की बिना पर तोहफ़े के
तौर पर कुछ दिया जाए, तो वो हलाल होगा।

2️⃣ मेहनत और वक़्त की मज़दूरी तय कर लेना
अगर हाफ़िज़ को किसी और काम के लिए तय किया जाए और मेहनत की मज़दूरी मुक़र्रर कर दी जाए, तो ये भी जायज़ होगा।
मसलन, कोई कहे:
“हमने आपको 27 दिन के लिए रोज़ाना एक घंटे के हिसाब से 25,000 रुपये में किराए पर लिया।”
अब हाफ़िज़ तयशुदा वक़्त का मज़दूर हो गया और उससे जो भी काम लिया जाए, जायज़ होगा। (फतावा रज़विया, जिल्द 8, सफ़ा 160)

anewdesign_17408313372326657416915200903669

3️⃣ इमामत की मज़दूरी में शामिल करना
अगर हाफ़िज़-ए-कुरआन को नमाज़-ए-पंजगाना या ईशा की इमामत के लिए मुक़र्रर कर दिया जाए, और वही हाफ़िज़ तरावीह भी पढ़ाए, तो इसमें कोई रुकावट नहीं। क्योंकि इसमें मज़दूरी नमाज़-ए-ईशा की होगी,
न कि तरावीह की। (फतावा अलीमिया, तरावीह का बयान)

एक अहम् पैग़ाम – हाफ़िज़-ए-कुरआन के लिए!

जो लोग नजराना लेते हैं, उन्हें चाहिए कि वो सही तरीक़े से लें, ताकि उनकी मेहनत हलाल रहे। कुरआन-ए-पाक की ख़िदमत करने वालों को अल्लाह तआला हिदायत अता फ़रमाए और उन्हें हलाल रोज़ी हासिल करने की तौफ़ीक़ दे।

आमीन सुम्मा आमीन।
✍ सैयद जमाल मौलाना जालना


Nayi Soch News-e-Hub से और जानें

नवीनतम पोस्ट अपने ईमेल पर प्राप्त करने के लिए सदस्यता लें।

author avatar
इमरान सिद्दीकी

Nayi Soch News-e-Hub से और जानें

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading