ImranJalna

Islamic Knowledge, Quran, Hadith and Duas in English, Hindi and Urdu.

ताक रातों में होगी शबे कद्र की तलाश

59c0287abf773853734d0619bb6f382c-2
कंप्यूटर द्वारा तैयार हिंदी ऑडियो

* जमाते इस्लामी हिंद का उपक्रम

जालना: रमजान माह बरकतों का महीना है इस महीने में इबादत करने वालों को अन्य महीनों की तुलना में कई गुना अधिक सवाब मिलता है. रमजान में भी अल्लाह तआला ने अपने बंदो के लिए एक ऐसी रात रखी है जिसमें की गई इबादत हजार महीनों से अफजल है. लेकिन इस रात को रमजान माह के आखिरी अशरे(आखरी १० दिनों) की ताक(विषम) रातों में तलाश करने का हुक्म पैगंबर मुहम्मद (स अ)ने किया है.

इसी के चलते जमाते इस्लामी हिंद जालना द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी तलाश ए शबे कद्र का आयोजन किया गया है. जिसके चलते ताक रातों के दौरान शहर की विविध मस्जिदों में उपक्रम चलाए जाएंगे.

* इन मस्जिदों में होगा तलाश ए शबे कद्र का आयोजन 

पहली ताक रात १२ अप्रैल बुधवार की रात को बागवान मस्जिद पुराना जालना में आयोजित होगी. दूसरी ताक रात १४ अप्रैल शुक्रवार को नूर शाह मस्जिद बस स्टैंड के पास होगी. तीसरी ताक रात १६ अप्रैल रविवार चौक मस्जिद काद्राबाद, चौथी ताक रात १८ अप्रैल मंगलवार मस्जिद उमर फारूक (रजी) दुखी नगर जालना, पांचवी ताक रात २० अप्रैल बुधवार को नोमानी मस्जिद रेलवे स्टेशन रोड जालना पर किया गया है.

* इन विषयों को लेकर होगा मार्गदर्शन

ताक रातों के तहत मौजूदा हालात में मिल्लत की रहनुमाई विषय को लेकर प्रमुख वक्ताओं द्वारा मार्गदर्शन किया जाएगा. इसके साथ इज्तेमाई मुतायला कुरान, कुरान एक मोजेजा, कुरान पर पैगंबर (सअ) का अमल, सहाबा कराम और कुरान से उनका ताल्लुक, कुरान से फायदा कैसे उठाए. क़ौमे स्वालेह, क़ौमे शोएब, क़ौमे लूत, आखिरत के जलजले, कुरान में जन्नत और जहन्नम का बयान, जन्नत के मुस्तहिक लोग, जहन्नुम के मुस्तहिक लोग, कुरानी किस्से और उनके मकसद, किस्सा इब्राहिम (अस)का. किस्सा नूह (अस), किस्सा यूनुस(अस), किस्सा युसूफ (अस), किस्सा मूसा (अस) आदि विषयों को लेकर मार्गदर्शन किया जाएगा तथा पूरी रातें इबादतों में गुजारी जाएगी.

* यह लोग करेंगे मार्गदर्शन 

इन कार्यक्रमों में नागरिकों का मार्गदर्शन करने के लिए जो प्रमुख वक्ता उपस्थित रहेंगे उनमें मौलाना इलियास खान फलाही, इंजी वाजेद कादरी, मौलाना जैद अय्युबी, शेख अब्दुल मुजीब,बशीर अहमद राही, हाफिज याकूब, डॉ खालिद मोहसिन, सय्यद शाकीर, मौलाना फहीम अहमद फलाही, मौलाना शोएब नदवी, डॉ अब्दुल लतीफ, मिर्झा असलम फलाही, गाजी तारेख नदवी, इलियास खान, हाफिज तहसीन आलम, शेख इब्राहीम, फैयाज उद्दीन हुदाई, मिर्झा अफसर बेग, असलम अली खान, शेख अतहर नवेद, अब्दुल करीम, मोहम्मद मुश्ताक, इरशाद खान, अब्दुल वहीद कादरी, शेख अय्युब, वसीम अंसारी, अब्दुल मजीद, हाफिज आमेर, काजी गालिब, शेख सलीम, जहीर अहमद सैयद तौहीद, कलीम अहमद आदि मार्गदर्शन करेंगे. 

रात भर इबादत के बाद अल सुबह इज्तेमाई सहरी का आयोजन होगा. ताक रातों की तलाश और इस रात में इबादतों के दौर में शहर के नागरिकों को बडी संख्या में उपस्थित रहने का आह्वान जमाते इस्लामी हिंद जालना शहर अध्यक्ष शेख इस्माइल, सचिव सैय्यद शाकीर ने किया है.

file_00000000da2061fd8b8a81416854ad1c-1

Discover more from ImranJalna

नवीनतम पोस्ट अपने ईमेल पर प्राप्त करने के लिए सदस्यता लें।

author avatar
इमरान सिद्दीकी
Imran Siddiqui is a journalist based in Jalna, Maharashtra, and district representative for Navbharat (previously with Lokmat Samachar). He edits NewsNation Online, covering Jalna, Marathwada, Maharashtra and India, and ImranJalna, covering Islamic knowledge and Muslim-world news in English, Hindi and Urdu.

Leave a Reply

Discover more from ImranJalna

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Verified by MonsterInsights