* जमियते उलेमा हिंद द्वारा रमजान के आखिरी अशरे में विशेष बयानों का आयोजन
जालना: खुदा के सामने जवाब देने का अहसास रहे बगैर कोई भी व्यक्ति इंसान नहीं बन सकता. रमाजानुल मुबारक अल्लाह का खौफ और तकवा पैदा करने के लिए आता है. जब तक यह तकवा और खुदा के सामने जवाब देने का एहसास नहीं होगा तब तक व्यक्ति मुसलमान तो क्या इंसान भी नहीं बन सकता. यह प्रतिपादन मध्यप्रदेश स्थित दारुल उलूम सेंधवा के मुफ्ती शोएब इशाअती ने किया.
जमियते उलेमा हिंद द्वारा रमजान के आखिरी अशरे में दस दिन के दस इस्लाही बयानों का आयोजन रेलवे स्टेशन मस्जिद में किया गया है. शनिवार को संपन्न हुए पहले बयान में मुफ्ती शोएब इशाअती ने आखिरत का तसव्वुर और हमारी गफलत इस विषय को लेकर बयान दिया.
* विविध विषयों पर किया जाएगा मार्गदर्शन
२८ रजमान ८ अप्रैल तक चलने वाले इस उपक्रम में हर रोज ईशा की नमाज के बाद रात १० बजे से ११.१५ बजे तक विविध विषयों पर बयान होंगे. रविवार को फैजुल उलूम जालना के मौलाना अब्दुल रऊफ नदवी द्वारा रमजान से हमने क्या सीखा इस विषय पर मार्गदर्शन किया गया.

सोमवार को रांजनी के मुफ्ती मोहम्मद हुकुकुल इबाद की अहमियत पर बोलेंगे. मंगलवार को एमपी स्थित सेंधवा के मुफ्ती आदम इशाअती मोबाइल का गलत इस्तेमाल इस पर अपनी बात रखेंगे. बुधवार ३ अप्रैल को मुफ्ती फहीम राहे खुदा में खर्च करने की फजीलत पर मार्गदर्शन करेंगे. ४ अप्रैल को मजरेवाडी के मुफ्ती रमजान औलाद पर वालैदैन और वालैदैन पर औलाद के हुकूक इस विषय पर बोलेंगे. ५ अप्रैल को मौलाना अरशद नदवी मौजूदा हालत में करने के काम इस पर अपनी बात रखेंगे.
६ अप्रैल को जालना जिला काजीए शरीयत मुफ्ती अब्दुल रहमान मकातिब आज के वक्त की अहम जरूरत इस विषय पर बोलेंगे. ७ अप्रैल को मुफ्ती अहसानुल हक ईद के बाद दीन से हमेशा रिश्ता इस विषय पर मार्गदर्शन करेंगे. जबकि ८ अप्रैल सोमवार को मौलाना मोईजोद्दीन फारूकी मस्जिदे अक्सा और फिलिस्तीन से हमारा रिश्ता इस विषय पर अपनी बात रखेंगे.
मुफ्ती फहीम ने बताया कि, पिछले पांच सालों से मस्जिद रेलवे स्टेशन पर इस तरह के उपक्रम चलाए जा रहे है. इस साल भी जमियते उलेमा हिंद के जालना सदी मौलाना हसन मिल्ली नदवी की सदारत और सफा बैतूल माल के मौलाना रईस अहम मिल्ली की निगरानी में उपक्रम संपन्न होगा. सूत्रसंचालन मुफ्ती सोहेल अहमद नदवी करेंगे.
* सवाल जवाब का सेशन
हर दिन के बयान के बाद १० मिनट का सवाल जवाब सेशन भी होगा. जिसमें काजीए शरीयत जिला जालना मुफ्ती अब्दुल रहमान नागरिकों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देंगे. इस अवसर का लाभ उठाने का आह्वान जमियते उलेमा हिंद द्वारा किया गया है.

The feeling of answering to God is humanity – Mufti Shoaib
Nayi Soch News-e-Hub से और जानें
नवीनतम पोस्ट अपने ईमेल पर प्राप्त करने के लिए सदस्यता लें।











![Far Away Part 22 The Raid - Nayi Soch News-e-Hub Far Away [Part 22] – The Raid](https://imranjalna.com/wp-content/uploads/mcp-images/mcp-09c9131d4fe8.jpg)















![Female Scholarship In Islam A Living Legacy Part 1 - Nayi Soch News-e-Hub Female Scholarship In Islam: A Living Legacy [Part 1]](https://imranjalna.com/wp-content/uploads/mcp-images/mcp-14d8eddf7d99.jpg)




![Far Away Part 19 An Apple For Belly - Nayi Soch News-e-Hub Far Away [Part 19] – An Apple For Belly](https://imranjalna.com/wp-content/uploads/mcp-images/mcp-925a94580019.webp)




![Far Away Part 20 Among the Afghans - Nayi Soch News-e-Hub Far Away [Part 20] – Among the Afghans](https://imranjalna.com/wp-content/uploads/mcp-images/mcp-4264bb9f5dfa.jpg)


![Far Away Part 21 Opium - Nayi Soch News-e-Hub Far Away [Part 21] – Opium](https://imranjalna.com/wp-content/uploads/mcp-images/mcp-a4faff58bd1b.jpg)














Leave a Reply