विज्ञापन

नमाज़े तरावीह में  ८ दिन में कुरान किया मुकम्मल namaze taravih men 8 din men kuran kiya mukammal

इस समय दरगाह शरीफ व मुसल्लीयाने मस्जिद की ओर से हाफिज नौशाद रजा को एक लाख ७८६ रुपए बतौर नजराना पेश किया गया.

फोटो मस्जिद दरगाह सैयद अहमद शेर सवार में तरावीह की नमाज में ७ दिनों में कुरान मुकम्मल करने वाले हाफिज व कारी मौलाना नौशाद रजा अलीमी का सोमवार शाम को दरगाह परिसर में विशेष रूप से सम्मान किया गया

जालना: शहर की मस्जिद दरगाह सैयद अहमद शेर सवार में रमजान माह के उपलक्ष्य में ८ शबी शबीना का आयोजन किया गया था. जिसके तहत ८ वी तरावीह की नमाज में कुरान को मुकम्मल किया गया. सोमवार शाम को कुरान मुकम्मल करने पर हाफिज व कारी मौलाना नौशाद रजा अलीमी को सभी ने मुबारकबाद दी.

मौलाना नौशाद ने पहले दो दीन कुरान शरीफ के पांच-पांच पारे पढे तथा इसके बाद अगले चार दिनों तक चार-चार पारे पढकर तरावीह की नमाज में कुरान मुकम्मल किया.
दरगाह परिसर में सोमवार शाम को उनका विशेष रूप से इस्तकबाल किया गया. इस समय दरगाह के मुतवल्ली सैयद जमील मौलाना, हसनैन रजा, मुनवरखान लाला, मोहम्मद इरफान, मोहर्रम अली, समीर बिलाल, समीर शेख, मुदस्सिर सिद्दीकी आदि उपस्थित थे.

इस समय दरगाह शरीफ व मुसल्लीयाने मस्जिद की ओर से हाफिज नौशाद रजा को एक लाख ७८६ रुपए बतौर नजराना पेश किया गया.

namaze taravih men 8 din men kuran kiya mukammal

इस समय रजा अकादमी के मराठवाड़ा अध्यक्ष सैय्यद जमील मौलाना ने सभी से अपील करते हुए कहा की वो अपने बच्चों को दीनी और दुनियावी तालीम देकर एक बेहतर नागरिक बनाए तथा आखिरत में सफलता का सच्चा मार्ग उन्हें दिखाए. रमजान के दौरान तरावीह पढ़ाने वाले हुफ्फाज व अइम्मा और मोअज्जीनीन व उलमा को उनके द्वारा दी जा रही सेवाओं को लेकर विशेष रूप से सम्मानित किए जाने के साथ ही उनका और उनके परिवार की जरूरतों का भी पूरा ख्याल रखते हुए उन्हें ज्यादा से ज्यादा नजराना / हदिया पेश करें यह कार्य बेहद जरुरी है. सिर्फ रमजान माह में ही नहीं बल्कि पूरा साल हमें उनका ख्याल रखना चाहिए.


Nayi Soch News-e-Hub से और जानें

नवीनतम पोस्ट अपने ईमेल पर प्राप्त करने के लिए सदस्यता लें।

author avatar
इमरान सिद्दीकी

Nayi Soch News-e-Hub से और जानें

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading