एडमिनिस्ट्रेशन के नाम पर शरीयत में हो रही दखलअंदाजी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
मुंबई:सऊदी सरकार एडमिनिस्ट्रेशन की आड़ में तमाम गलत फरमान जारी कर रही है. यह शरीयत कानूनों में हस्तक्षेप है. सरकार की ओर से नवीनतम जानकारी आई है कि रमजान में काबा के पास भीड़ को कम करने और यात्रियों के प्रवाह को प्रबंधित करने के लिए एक यात्री को रमजान में केवल एक उमरा करने की अनुमति दी जाएगी. सऊदी सरकार के इस निर्णय का रजा अकादमी के संस्थापक अध्यक्ष अलहाज सईद नूरी ने निषेध किया.

उन्होंने कहा की इससे पहले यह आदेश दिया गया था कि केवल उमराह करने वाले ही मताफ में प्रवेश कर सकते हैं. अब इसमें भी एक कदम आगे बढते हुए रमजान में सिर्फ एक उमराह की बात कर रहे है. रज़ा अकादमी के अध्यक्ष अल्हाज सईद नूरी ने इस फैसले को शरीयत कानून में जबरदस्त हस्तक्षेप बताया है. उन्होंने कहा कि शरीयत में किसी व्यक्ति द्वारा उमरा करने की संख्या पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है. वास्तव में पैगंबर मुहम्मद (सअ) ने कहा है कि जो कोई भी रमजान के महीने में उमरा करता है वह ऐसा है जैसे वह मेरे साथ हज कर रहा है.
अल्हाज सईद नूरी ने कहा कि, सऊदी सरकार का यह फैसला पूरी तरह से इस्लाम के सार के खिलाफ है और पैगंबर मुहम्मद (सअ) द्वारा बताई गई बातों के भी खिलाफ है.
उन्होंने कहा कि, हम इस फैसले की निंदा करते हैं और इस गैर-इस्लामी फरमान को तत्काल वापस लेने की मांग करते हैं. हम सभी मुस्लिम सरकारों से आग्रह करते हैं कि वे सऊदी अधिकारियों द्वारा पद के ज़बरदस्त दुरुपयोग के खिलाफ सामने आए, जो मदीना की पवित्र मस्जिद में भी एडमिनिस्ट्रेशन के नाम पर यात्रियों को परेशान कर रहे हैं. मदीना शरीफ में भी किसी कार्य को यदि यात्री दोबारा करना भी चाहते है तो उन्हें इतना चलाया जा रहा है की वे खुद ही थकने लगे है और जो कार्य वे दोबारा करना चाह रहे है उसे कर नहीं पा रहे है. एडमिनिस्ट्रेशन के नाम पर जो परेशानी सऊदी सरकार लोगों के सामने खडी कर रही है उसके खिलाफ सभी को एकजुट होने की जरूरत है.

Saudi government has issued a new order of only one Umrah in Ramadan which is an interference in Sharia – Alhaj Saeed Noori
Nayi Soch News-e-Hub से और जानें
नवीनतम पोस्ट अपने ईमेल पर प्राप्त करने के लिए सदस्यता लें।





![Far Away Part 19 An Apple For Belly - Nayi Soch News-e-Hub Far Away [Part 19] – An Apple For Belly](https://imranjalna.com/wp-content/uploads/mcp-images/mcp-925a94580019.webp)




![Far Away Part 20 Among the Afghans - Nayi Soch News-e-Hub Far Away [Part 20] – Among the Afghans](https://imranjalna.com/wp-content/uploads/mcp-images/mcp-4264bb9f5dfa.jpg)


![Far Away Part 21 Opium - Nayi Soch News-e-Hub Far Away [Part 21] – Opium](https://imranjalna.com/wp-content/uploads/mcp-images/mcp-a4faff58bd1b.jpg)









































Leave a Reply