* आचारसंहिता के पहले जालना में श्रेय लेने वालों पर विधायक गोरंट्याल का पलटवार
जालना: लोकसभा चुनावों की आचार संहिता घोषित होने को है ऐसे में जालना शहर और जिले में बड़े पैमाने पर विविध विकास कामों की शुरुआत हो रही है. दो दिन पहले एक कार्यक्रम में भाजपा के केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे ने विविध विकास कामों का भूमिपूजन किया. इस समय पूर्व मंत्री अर्जुन खोतकर भी मौजूद थे. लेकिन इस समारोह में स्थानीय विधायक कैलाश गोरंट्याल का नाम तक पत्रिका पर नहीं था.
विकास कामों के लिए करोड़ों की निधि लाने की बात कहकर सिर्फ श्रेय लेने के लिए भूमिपूजन जैसे समारोह के आयोजनों पर मंगलवार को विधायक गोरंट्याल ने विधानसभा में उनके द्वारा घाणेवाडी की पाइप लाइन के लिए ७८ करोड़ की निधि देने की मांग करने वाला वीडियो जारी कर सभी विरोधियों की बोलती बंद कर दी. विधायक गोरंट्याल ने कहा की जानकारी घाणेवाडी तालाब से फिल्टर बेड तक पाईपलाईन जर जर होने के कारण वे लंबे समय से यहां नइर् पाईपलाईन के लिए प्रयासरत थे. प्रस्ताव बनाने से लगाकर शासन स्तर पर इसे मंजुर भी उन्होंने की करवाया. लेकिन जब सरकार ने बजट में पिछली बार इसका प्रावधान नहीं किया था तो उन्होंने विधानसभा में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को उनका वादा याद दिलाने हुए शहर की जनता के लिए इसे मंजूर कर निधी देने की मांग की थी. जिसके बाद ७८ करोड रुपये उपलब्ध कराए गए.
* मेडिकल कॉलेज का श्रेय लेने के पहले अपने मोहल्ले की हालत देख ले
बता दे की दो दिन पहले जालना में हुए एक कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री अर्जुन खाता ने केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे की उपस्थिति में कहा था की जालना में मेडिकल कॉलेज को जिस सरकार ने मंजूरी दी है वो उनके पार्टी की सरकार है. हमने इसके लिए प्रयास कर इसे मंजुर करवाया है. इस पर विधायक गोरंट्याल ने कहा कि पिछले २० साल में दो बार मंत्री बनने के बाद भी यदि कोई अपने घर के सामने के नाले को दुरुस्त नही कर पाया है तो फिर भला मेडिकल कॉलेज को मंजूरी कैसे दिला दी. उन्होंने कहा की जालना की जनता खुद गवाह है की मेडिकल कॉलेज के लिए विधान परिषद की सीढ़ियों पर किसने आंदोलन किया तथा भूखंड को लेकर बार बार व्यवधान खडा करने के बाद भी हर हाल में इसे मंजूर किसने करवाया है.
बहरहाल चुनाव के पहले श्रेय लेने की राजनीति जालना शहर में जमकर देखी जा रही है जनता में भी इसको लेकर तर्क वितर्क लगाए जा रहे है. विधायक गोरंट्याल ने बस इतना कहा है की यह पब्लिक है सब जानती है पब्लिक है.

Due to the efforts of MLA Kailash Gorantyal, Rs 78 crore approved for Ghanewadi pipeline.
Nayi Soch News-e-Hub से और जानें
नवीनतम पोस्ट अपने ईमेल पर प्राप्त करने के लिए सदस्यता लें।











![Far Away Part 22 The Raid - Nayi Soch News-e-Hub Far Away [Part 22] – The Raid](https://imranjalna.com/wp-content/uploads/mcp-images/mcp-09c9131d4fe8.jpg)















![Female Scholarship In Islam A Living Legacy Part 1 - Nayi Soch News-e-Hub Female Scholarship In Islam: A Living Legacy [Part 1]](https://imranjalna.com/wp-content/uploads/mcp-images/mcp-14d8eddf7d99.jpg)




![Far Away Part 19 An Apple For Belly - Nayi Soch News-e-Hub Far Away [Part 19] – An Apple For Belly](https://imranjalna.com/wp-content/uploads/mcp-images/mcp-925a94580019.webp)




![Far Away Part 20 Among the Afghans - Nayi Soch News-e-Hub Far Away [Part 20] – Among the Afghans](https://imranjalna.com/wp-content/uploads/mcp-images/mcp-4264bb9f5dfa.jpg)


![Far Away Part 21 Opium - Nayi Soch News-e-Hub Far Away [Part 21] – Opium](https://imranjalna.com/wp-content/uploads/mcp-images/mcp-a4faff58bd1b.jpg)













