विज्ञापन

ताजदारे बगदाद कॉन्फ्रेंस की तैयारियां पूरी

anewdesign-madewithpostermywall287292216815620991793337

* राज्य भर से उलमा पहुंचेंगे इज्तेमा में

जालना: हजरत सैयद अहमद शेर सवार एजुकेशन एण्ड वेलफेयर सोसायटी द्वारा संचालित दारुल उलूम रजविया लतीफिया मिस्बाह उल उलूम मदरसा खरपुडी द्वारा १९ फरवरी सोमवार को आयोजित होने वाले ताजदारे बगदाद कॉन्फ्रेंस तथा अजिमोशान सुन्नी इज्तिमा की तैयारियां पूरी हो चुकी है. इस कार्यक्रम में जालना शहर और जिले के साथ ही राज्य भर से उलेमा भी जालना में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे.

मदरसे के भव्य मैदान पर जरूरी तैयारियां अंतिम चरण में है. विविध मजहबी कार्यक्रमों के साथ ही सोमवार शाम को लंगर ए गौस ए आजम का भी आयोजन होगा.
कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता सैयद जमील मौलाना करेंगे. प्रमुख मेहमान के रूप में मुंबई के मुफ्ती वलीयुल्लाह शरीफी तथा प्रमुख वक्ता के रूप में मुफ्ती अबू शहमा जियाई अशरफी और मुफ्ती मोहम्मद मेराज अहमद कादरी उपस्थित रहेंगे. मौलाना मोहम्मद असलम रजा मेहकर, शायरे इस्लाम आमिर रजा मुंबई भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे. संपूर्ण उपक्रम मौलाना गुलाम जिलानी मिस्बाही की जेरे निगरानी में संपन्न होगा.

कॉन्फ्रेंस की शुरुआत सोमवार की शाम मगरिब की नमाज के बाद होगी. मदरसे में पढने वाले दो छात्रों ने हिफ्ज ए कुरान की डिग्री मुकम्मल की है जिसके चलते उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा. जालना में आयोजित इस कॉन्फ्रेंस में नागरिकों को बडी संख्या में उपस्थित रहने का आह्वान मौलाना गुलाम जिलानी मिस्बाही द्वारा किया गया है.


Nayi Soch News-e-Hub से और जानें

नवीनतम पोस्ट अपने ईमेल पर प्राप्त करने के लिए सदस्यता लें।

author avatar
इमरान सिद्दीकी

Nayi Soch News-e-Hub से और जानें

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading