विज्ञापन

दरगाह हजरत गरीब शाह उर्स प्रारंभ

img-20240131-wa00383833072460354733092

जालना: हजरत गरीब शाह दातार (रअ) उर्स शुक्रवार को उत्साह के साथ प्रारंभ हुई. दो दिन तक चलने वाले इस उर्स के मौके पर बड़ी संख्या में अकीदतमंद दरगाह पर जियारत के लिए पहुंच रहे है.

शुक्रवार को उर्स के पहले दिन दोपहर में जुमा की नमा के बाद खत्मे कादरिया संपन्न हुआ. शाम को असर की नमाज के बाद संदल शरीफ कार्यक्रम में बडी संख्या में अकीदतमंद पहुचे. देर रात को ईशा की नमाज के बाद बुल बुल ए बागे मदीना नूरी महफिल संपन्न हुई.
शनिवार को उर्स के मुख्य कार्यक्रम संपन्न होंगे. दोपहर में जोहर की नमाज के बाद कुरान खानी और फातेहा होगी. इसके बाद लंगर शरीफ का आयोजन होगा. ईशा की नमाज के बाद मुबई दावत ए इस्लामी के जिम्मेदारों द्वारा सुन्नतों भरा बयान होगा. उर्स के उपलक्ष्य में दरगाह को रोशनी से सजाया गया है.

उर्स के उपलक्ष्य में आयोजित विविध कार्यक्रमों में नागरिकों को बड़ी संख्या में उपस्थित रहने का आह्वान दरगाह के मुतवल्ली इलियास अहमद सिराज अहमद सहित अन्य ने किया है.

फोटो उर्स के उपलक्ष्य में दरगाह हजरत गरीब शाह दातार को इस तरह रोशनी से सजाया गया है छाया साबेर खान

Nayi Soch News-e-Hub से और जानें

नवीनतम पोस्ट अपने ईमेल पर प्राप्त करने के लिए सदस्यता लें।

author avatar
इमरान सिद्दीकी

Nayi Soch News-e-Hub से और जानें

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading