* गैबन शाह बाबा उर्स के मौके पर संदल शरीफ संपन्न
जालना: जालना शहर के मंठा रोड स्थित दरगाह हजरत सैय्यद पीर गैबशाह बाबा (रअ) जो सभी धर्म के लोगों में गैबन शाह बाबा दरगाह के रूप में प्रचलित है के उर्स के उपलक्ष्य में मंगलवार को संदल शरीफ का कार्यक्रम संपन्न हुआ. इस दौरान सभी धर्म के लोगों ने एक साथ आते हुए फिलिस्तीन के नागरिकों के हक में दुआ की.
मंगलवार की शाम को मगरिब की नमाज के बाद संदल शरीफ के कार्यक्रम में बडी संख्या में लोग पहुंचे थे. रात में ईशा की नमाज के बाद मिलाद शरीफ का कार्यक्रम भी पूरी रूहानियत के साथ संपन्न हुआ.
आज होंगे उर्स के मुख्य कार्यक्रम
बुधवार को दरगाह में उर्स के मुख्य कार्यक्रम संपन्न होंगे. जिसमें दोपहर में जोहर की नमाज के बाद लंगर शरीफ, असर की नमाज के बाद कुरान खानी, फातेहा होगी. मगरिब की नमाज के बाद भी लंगर शरीफ होगा. ईशा के बाद विशेष बयान होंगे.
* फिलिस्तीन के लिए हुई दुआ में सभी हुए शामिल

इस बीच मंगलवार को दरगाह परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर फिलिस्तीन के हक में दुआ की गई. भारत सरकार से मांग की गई की फिलिस्तीन की हिमायत करते हुए वहां के नागरिकों के लिए मदद उपलब्ध कराएं. इस समय मुनव्वर खान लाला ने फिलिस्तीन के हालातों को लेकर सभी को जानकारी दी.
उर्स के सभी कार्यक्रम सैयद अख्तर अली शाह हुसैन दुर्गेश (गोशा नशीन व गादीनशीन सायगांव तहसील अंबाजोगाई) के जेरे सरपरस्ती में संपन्न हो रहे है. इस समय दरगाह के मुतवल्ली नसरुल्लाह खान लाला, मुनव्वर खान लाला, फिरोज खान, वसीम खान, फहीम खान, जावेद खान, नवीद खान, शाहिद खान, जाहेद खान, साबिर खान, आगा खान, अमान खान, सफर खान, के साथ ही शंकर डुरे, बालू मोरे, निवास खरात, पंडित कायंदे, ज्ञानेश्वर मोरे, समाधान मोरे, माउली काले, विजय चव्हाण.
उर्स के मौके पर दरगाह परिसर में शहर की विविध दरगाहों के मुतविलयों ने भी अपनी उपिस्थित दर्ज करवाई. जिनमें दरगाह राजा बाग शेर सवार के सैय्यद जमील मौलाना, मियां साहब दरगाह के सैयद नजमोद्दीन, दरगाह हजरत निर्गुण शाह बाबा के सैय्यद लाल दादामिया जागीरदार, दरगाह गरीब शाह बाबा के मुतवली सहित अन्य शामिल थे.

Nayi Soch News-e-Hub से और जानें
नवीनतम पोस्ट अपने ईमेल पर प्राप्त करने के लिए सदस्यता लें।












![Far Away Part 22 The Raid - Nayi Soch News-e-Hub Far Away [Part 22] – The Raid](https://imranjalna.com/wp-content/uploads/mcp-images/mcp-09c9131d4fe8.jpg)















![Female Scholarship In Islam A Living Legacy Part 1 - Nayi Soch News-e-Hub Female Scholarship In Islam: A Living Legacy [Part 1]](https://imranjalna.com/wp-content/uploads/mcp-images/mcp-14d8eddf7d99.jpg)




![Far Away Part 19 An Apple For Belly - Nayi Soch News-e-Hub Far Away [Part 19] – An Apple For Belly](https://imranjalna.com/wp-content/uploads/mcp-images/mcp-925a94580019.webp)




![Far Away Part 20 Among the Afghans - Nayi Soch News-e-Hub Far Away [Part 20] – Among the Afghans](https://imranjalna.com/wp-content/uploads/mcp-images/mcp-4264bb9f5dfa.jpg)


![Far Away Part 21 Opium - Nayi Soch News-e-Hub Far Away [Part 21] – Opium](https://imranjalna.com/wp-content/uploads/mcp-images/mcp-a4faff58bd1b.jpg)














Leave a Reply