विज्ञापन

महिलाओं के लिए सुन्नी इज्तेमा

jamat_raza_-e-_mustafa_official_logo745336838508550416

जालना: जमात रजा ए मुस्तफा की ओर से गुरुवार की दोपहर 1.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक चमड़ा बाजार जलना में अबुल हसन झाड़ू वाले के मकान पर महिलाओं के लिए अजीमोशान सुन्नी इज्तेमा का आयोजन किया है.

इसमें आलेमा फाजेला अलीमुन्निसा और आलेमा फाजेला सफूरा शाहीन विविध इस्लामिक विषयों को लेकर मार्गदर्शन करेगी. इज्तेमा में मस्जिद ए अक्सा की फजीलत, सीरत ए गौस ए आजम, तालीम और तरबियत, खवातीन के मसाइल, परदे की अहमियत, शौहर – बीवी के हुक़ूक़, वलैदीन की फजीलत आदि पर विशेष बयान होंगे. इज्तेमा में मदरसा अहले सुन्नत हसनिया लिलबनात की छात्राए तालीमी मुजाहिरा पेश करेंगी. फिलिस्तीन के मुसलमानों के लिए विशेष दुआ जाएगी.

इस समय महिलाओं को बड़ी संख्या में उपस्थित रहने का आह्वान काजी अल्लाहबख्श अमजदी ने किया है.


Nayi Soch News-e-Hub से और जानें

नवीनतम पोस्ट अपने ईमेल पर प्राप्त करने के लिए सदस्यता लें।

author avatar
इमरान सिद्दीकी

Nayi Soch News-e-Hub से और जानें

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading