विज्ञापन

मोबाइल का गलत उपयोग दीन और दुनिया दोनों खराब कर रहा है – मौलाना नदीम सिद्दीकी

img-20231017-wa00012015236865176263387

* जमीयत उलेमा हिंद जालना का काम राज्य के लिए बना मॉडल

जालना: आज के इस दौर में  मोबाइल का बेमतलब उपयोग समाज के युवाओं का दीन तो खराब कर ही रहा है साथ ही दुनिया में भी जिल्लत उठानी पड़ रही है. इसलिए युवा मोबाइल के बेमतलब उपयोग से बचें.

यह प्रतिपादन जमीयत उलेमा हिंद महाराष्ट्र राज्य अध्यक्ष मौलाना  नदीम सिद्दीकी ने शनिवार की देर शाम को मामा चौक स्थित हजरत बिलाल मस्जिद में आयोजित समाज सुधार और सीरतुन्नबी (सअ) कार्यक्रम में व्यक्त किए.  इस समय प्रमुख मार्गदर्शक के रूप में दारुल उलूम देवबंद के मुबल्लीक मौलाना इरफान कासमी उपस्थित थे.  अध्यक्षता जमीयत के मराठावाडा सदर मौलाना कारी शमशुल ने की. इस समय मराठवाडा महासचिव तथा जालना जिला काजी ए शरिया मुफ्ती अब्दुल रहमान की निगरानी में कार्यक्रम संपन्न हुआ.

फोटो शनिवार को जमियते उलेमा हिंद जालना द्वारा मामा चौक स्थित बिलाल मस्जिद में समाज सुधार और सीरतुन्नबी सअअभियान के तहत मुख्य कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे

मौलाना नदीम सिद्दीकी ने कहा की मोबाइल की लत के कारण युवा नमाज, रोजा जैसे मजहबी फराईज से गाफील होकर अपना दीन खराब करने में लगे है जिससे उनकी आखिरत बिगड़ रही है. यही जज्बात में आकर गलत पोस्ट डालकर जांच एजंसियों के निशाने पर आकर अपनी दुनिया भी खराब कर रहे है. उन्होंने कहा कि जितने भी मामले दर्ज हो रहे है उन्हें जांच एजंसियों के पास जजबाती पोस्ट के अलावा अन्य कोई मुद्दा ही नहीं है. इसलिए युवाओं को ऐसी हरकतों से बचने की जरूरत है. 

कार्यक्रम में दारुल उलूम देवबंद के मुबल्लीक मौलाना इरफान कासमी ने समाज सुधार को लेकर अपनी बात रखते हुए आज के इस दौर में इसकी जरूरत पर जोर दिया. समाज में सुधार का मतलब समझाया और तौहीद के विश्वास को कुरान और हदीस की रोशनी में समझाया.  

फोटो शनिवार को जमियते उलेमा हिंद जालना द्वारा मामा चौक स्थित बिलाल मस्जिद में समाज सुधार और सीरतुन्नबी सअअभियान के तहत मुख्य कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे

इस समय मराठवाडा महासचिव मुफ्ती अब्दुल रहमान ने भी अपनी बात रखते हुए सीरतुन्नबी (सअ) के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि पैगंबर मुहम्मद(सअ) का जीवन सभी के लिए मिसाल है. उनके बताए मार्ग पर तथा उनके दिखाए तरीकों पर अमल करने से ही दीन और दुनिया में कामयाबी मिलेगी. 

जमीयत के जिलाध्यक्ष मौलाना हसन मिल्ली, उपाध्यक्ष मौलाना हबीब काशफी, मराठवाडा उपाध्यक्ष मौलाना अब्दुल जलील ने भी अपने विचार व्यक्त किए. इस अवसर पर बडी संख्या में नागरिक उपस्थित थे.

* जमीयत ए उलेमा हिंद जालना शाखा का काम राज्य के लिए बना मॉडल 

दोपहर बाद मस्जिद रेलवे स्टेशन में जमीयत के जिला कार्यकारिणी की बैठक में जिले भर के पदाधिकारियों का मार्गदर्शन कर जरुरी दिशा निर्देश दिए गए. इस समय महाराष्ट्र अध्यक्ष नदीम सिद्दीकी ने कहा की जमीयत की जालना शाखा का काम राज्य भर में मॉडल बन चुका है. ५ अक्तुबर से चल रही इस मुहिम में एक ही दिन शनिवार को ९ कार्यक्रमों का सफल आयोजन तो हुआ ही. इसके अलावा मुहिम के तहत जिले भर में १११ कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को जागृत करने का बड़ा काम जालना की टीम ने किया है.

*सुबह १० बजे नरीमान नगर स्थित मस्जिद हमजा में शहर के उलेमाओं, इमामों, उच्च शिक्षित लोगों और सियासी नुमाइंदों के लिए भी कार्यक्रम संपन्न हुआ. जिसमें मुफ्ती अब्दुल रहमान और मौलाना इरफान कासमी ने मार्गदर्शन किया. 

* महिलाओं के लिए ६ कार्यक्रमों का सफल आयोजन

शनिवार को   महिलाओं के लिए भी कार्यक्रम संपन्न हुए. मुख्य कार्यक्रम दोपहर १२ बजे पेन्शनपुरा स्थित जामिया तुल मोहसिन मदरसे में हुआ जिसमें नांदेड़ जिले के काजी ए शरिया मुफ्ती अयूब कासमी ने मार्गदर्शन किया.  गांधी नगर में मुफ्ती अब्दुल रज्जाक और मौलाना सलीम, हिंद नगर में मौलाना अब्दुल जलील, नेशनल नगर में कारी शमशुल हक, अक्सा फंक्शन हॉल में मुफ्ती फारुख, नरीमान नगर स्थित हुदा उर्दू स्कूल में मुफ्ती सोहेल और मुफ्ती इमरान ने महिलाओं का मार्गदर्शन कर उन्हें  महत्वपूर्ण जानकारी दी.

कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए  जमीयत के जिलाध्यक्ष मौलाना हसन मिल्ली, उपाध्यक्ष मौलाना रईस, उपाध्यक्ष मौलाना हबीब, कार्यालय सचिव मुफ्ती मोहम्मद अमीन, मौलाना जावेद, मुफ्ती फहीम, मुफ्ती फारुख, मुफ्ती सोहेल, अहमद बिन सईद चाऊस, एकबाल पाशा, शकील खान, मौलाना मुख्तार, हाफिज जुबेर, मुफ्ती युसूफ, शेख  वसीम, इमरान खान, काजी नूरुद्दीन, हाफिज एजाज, हाफिज वसीम, हाजी अब्दुल हमीद सहित पदाधिकारियों ने परिश्रम किया.   


Nayi Soch News-e-Hub से और जानें

नवीनतम पोस्ट अपने ईमेल पर प्राप्त करने के लिए सदस्यता लें।

author avatar
इमरान सिद्दीकी

Nayi Soch News-e-Hub से और जानें

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading