* समाज सुधार और सीरतुन्नबी (सअ) मुहिम
जालना: जमियते उलेमा हिंद द्वारा राज्य भर में ५ अक्तुबर से १५ अक्तुबर तक समाज सुधार और सीरतुन्नबी मुहिम चलायी जा रही है जिसके तहत जिले में भी कार्यक्रम हो रहे है. इसी क्रम में शनिवार को जालना शहर में जमियत उलेमा हिंद जालना द्वारा अलग अलग ९ जगह पर कार्यक्रम आयोजित किए गए है जिसमें राज्य भर के इस्लामी स्कॉलर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाकर मार्गदर्शन करेंगे. इसमें महिलाओं के लिए विशेष ६ कार्यक्रमों के साथ ही अन्य तीन जगह पर भी कार्यक्रम होंगे.
मुफ्ती फहीम ने बताया की महिलाओं के लिए दोपहर १२ बजे पेन्शनपुरा स्थित जामियातुल मोहसीनात मदरसे में विशेष मार्गदर्शन कार्यक्रम होंगे. इसके अलावा दोपहर २.३० बजे नया और पुराना जालना में ५ जगहों पर महिलाओं के लिए सभाए होगी. जिसमें हिंद नगर स्थित बड़ी मस्जिद के पास, गांधी नगर स्थित रहमानिया मस्जिद के पास, कदीम जालना के अक्सा फंक्शन हॉल, नेशनल नगर स्थित डीएड कॉलेज और नरीमान नगर स्थित हुदा स्कूल में भी कार्यक्रम होंगे.
इसके अलावा सुबह १० बजे से १२.३० बजे तक नरीमान नगर स्थित मस्जिद हमजा में शहर के उलेमा, इमामों, उच्चशिक्षित नागरिकों और सियासी नुमाइंदों के लिए भी विशेष कार्यक्रम होगा.

शाम ४ बजे से ६ बजे तक मस्जिद रेलवे स्टेशन में जमियते उलेमा हिंद की जिला कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन कर जिले भर के पदाधिकारियों और सदस्यों का मार्गदर्शन किया जाएगा.
शाम को मगरिब की नमाज के बाद शाम ६.३० से रात ९.३० बजे तक मामा चौक स्थित हजरत बिलाल मस्जिद में मुख्य कार्यक्रम संपन्न होगा.
जमीयत के महाराष्ट्र अध्यक्ष मौलाना नदीम सिद्दीकी की इस दौरान शहर में उपस्थित रहकर विविध कार्यक्रमों में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे. इसके अलावा प्रमुख मार्गदर्शक के रूप में दारुल उलूम देवबंद के मुबल्लीक मौलाना इरफान कासमी भी मौजूद रहेंगे. मुख्य कार्यक्रम की अध्यक्षता जमीयत के मराठावाडा सदर मौलाना कारी शमशुल हक करेंगे. जबकि सभी कार्यक्रम मराठवाड़ा महासचिव और जालना जिला काजी ए शरीयत मुफ्ती अब्दुल रहमान की जेरे निगरानी में संपन्न होंगे.
अलग अलग जगह पर होने वाले कार्यक्रमों में प्रमुख मार्गदर्शक के रूप में मौलाना अब्दुल जलील जिंतूर, मुफ्ती अब्दुल रज्जाक पैठण, मुफ्ती अय्युब नांदेड, मुफ्ती हमीद उदगीर, मौलाना अबाम औरंगाबाद उपस्थित रहेंगे.
इन कार्यक्रमों में नागरिकों को बडी संख्या में उपस्थित रहने का आह्वान जिलाध्यक्ष मौलाना हसन मिल्ली, उपाध्यक्ष मौलाना रईस, उपाध्यक्ष मौलाना हबीब, मौलाना जावेद, मुफ्ती फहीम, मुफ्ती फारुख, मुफ्ती सोहेल, अहमद बिन सईद चाऊस, एकबाल पाशा, शकील खान, मौलाना मुख्तार, हाफिज जुबेर, मुफ्ती युसुफ, शेख वसीम, इमरान खान, काजी नूरुद्दीन, हाफिज एजाज, हाफिज वसीम, हाजी अब्दुल हमीद के साथ ही जमीयत के पदाधिकारियों और सदस्यों ने की है.
Nayi Soch News-e-Hub से और जानें
नवीनतम पोस्ट अपने ईमेल पर प्राप्त करने के लिए सदस्यता लें।
































































































Leave a Reply