जालना: ईद ए मिलादुन्नबी के उपलक्ष्य में जमात रजा ए मुस्तफा की ओर से २६ सितंबर को बुºहाणनगर स्थित मदरसा अहले सुन्नत हसनिया लिलबनात में दोपहर दोपहर 2:00 बजे से 5:00 तक इस्तेमा हुआ इस दौरान मुंए मुबारक की जियारत भी की गई.
सदफ फातिमा द्वारा कुरान की तिलावत से कार्यक्रम की शुरुआत हुई. सायमा फातिमा ने हम्द पेश किया, रुखसार फातिमा, उरूज फातिमा, अल्फिया बागवान, अमरीन फातिमा, इसलिहा फातेमा ने नात व मनकबत पढा.
आलीमा सफूरा शारमीन ने ईद मिलाद के मौके पर हुजूर सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की विलादत (पैदाइश)के पहले और बाद के हालात को लेकर मार्गदर्शन किया. सलातो सलाम के बाद आलिमा अलीमुन्निसा की दुआ पर इज्तिमा का समापन हुआ.
दुरूद ए पाक पढते हुए सभी ने मुंए मुबारक की जियारत की. इस समय मदरसे में पढने वाली छात्राओं को ६ माही इम्तिहान में सफलता प्राप्त करने के चलते इनामों से नवाजा गया. इनमें अल्फिया फातिमा, उरूज फातिमा, तहसीन फातिमा, सुमय्या फातिमा, रुखसार फातिमा की उल्लेखनीय सफलता पर उन्हें पुरस्कृत किया गया.

Nayi Soch News-e-Hub से और जानें
नवीनतम पोस्ट अपने ईमेल पर प्राप्त करने के लिए सदस्यता लें।
































































































Leave a Reply