*धूमधाम से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी
*नारा-ए-तकबीर अल्लाहू अकबर के नारे से गूंजी स्टील सिटी *विविध झांकियां, विशेष रथ, घुड़सवार आकर्षण का केंद्र विशेष
जालना: ईद-ए-मिलादुन्नबी के उपलक्ष्य में रविवार को मंगल बाजार स्थित गुलजार मस्जिद से भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदि निकाला गया, जिसमें सैकड़ों अकीदतमंदो ने उत्साह के साथ शिरकत करते हुए इस्लामी झंडो और नारों को बुलंद किया. जिससे पूरी जालना स्टील सिटी झूम उठी. विविध झांकियां आकर्षण का केंद्र रही. रथ पर सवार जुलूस कमेटी के पदाधिकारियों का जगह जगह पर स्वागत किया गया.

गौरतलब है की इस बार ईद ए मिलादुन्नबी और गणेश विसर्जन गुरुवार को एक ही दिन पर होने के कारण जुलूस और विसर्जन शोभायात्रा की व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन परेशान था. इस बीच मुस्लिम नागरिकों ने एकता और भाईचारे का पैगाम देते हुए जुलूस को दो दिन बाद रविवार को निकाला.
जुलूस का जगह-जगह स्वागत कर लोगों को शरबत, पानी,हलवा, मुजाफेर बर्फी, बिरयानी का वितरण किया गया. जुलूस में विविध संगठनों की उपस्थिति रही.

दोपहर 2 बजे जुलूस गुलजार मस्जिद मंगल बाजार से निकला तथा चौक मस्जिद, काद्राबाद, सराफा, फुल बाजार, सुभाष रोड, मोती मस्जिद, सिंधी बाजार, मामा चौक, होते हुए गरीब शाह बाजार पहुंचा. जुलूस कमेटी के सदर महमूद पहलवान कुरैशी, पेश इमाम मौलाना गुलाम जिलानी मिस्बाही, मुनव्वर खान लाला, अनिस पटेल, अकरम कुरैशी, अलताफ कुरैशी, राजा खान, उमर खान रजा, अली खान रजा, सैयद वहाब सहित अन्य पदाधिकारियों का जगह जगह स्वागत किया गया. शाम को गरीब शाह बाजार में जुलूस का समापन दुआ के साथ किया गया.
*नारों से गूंजी स्टील सिटी
जुलूस के दौरान अकीदतमदों ने नारे लगाए, जिनमें नहीं छोड़ेंगे नहीं छोड़ेंगे नबी का दामन नहीं छोड़ेंगे, नारा ए-तकबीर अल्लाहु अकबर, नारा ए रिसालत या रसुल अल्लाह, पत्ती-पत्ती फुल फुल या रसूल या रसूल, चमन चमन कली कली या अली या अली, गुलाम है गुलाम है नबी के गुलाम है इन नारों से संपूर्ण स्टील सिटी गुंज उठी. जुलूस के दौरान लाउडस्पीकर पर नाथ शरीफ भी पढ़ी गई.
* शहर के अलग अलग इलाकों से निकली रैलियां मुख्य जुलूस में हुई शामिल
जुलूस ए मोहम्मदी में भाग लेने के लिए जालना शहर के विविध इलाकों, गली, मोहल्ले के लोगों ने अपने अपने इलाके से रैली निकालकर मुख्य जुलूस में शिरकत की. काद्राबाद, नेहरू रोड, फुल बाजार के पास बड़ी संख्या में लोग जुलूस में शामिल हुए तथा इस्लाम के नारों को बुलंद किया. इस समय अकीदतमंदो के हाथ में हरे और नारंगी झंडों के साथ ही भारतीय तिरंगा भी लहलहा रहा था.
* पुलिस का रहा कडा बंदोबस्त
जुलूस के दौरान संपूर्ण मार्ग पर पुलिस का भी कड़ा बंदोबस्त रहा. मुनव्वर खान लाला ने बताया कि बीते दिन पुलिस ने विशेष बैठक कर सभी को ईद की मुबारकबाद दी तथा आज जुलूस को सफल बनाने के लिए भी पुलिस और प्रशासन का पूरा सहयोग मिला जिससे शांतिपूर्ण रूप से जुलूस संपन्न हुआ.
















Nayi Soch News-e-Hub से और जानें
नवीनतम पोस्ट अपने ईमेल पर प्राप्त करने के लिए सदस्यता लें।
































































































Leave a Reply